Chamba News: Children of the State of Chamba district observed the historic buildings of Daman
चंबा जिला के अंतर्गत बाल देखभाल संस्थान चंबा, तीसा, साहो एवं जनजातीय उपमंडल पांगी में अध्ययनरत 35 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के दमन और दीव में आयोजित शैक्षणिक भ्रमण की निरंतरता में आज पांचवें दिन बच्चों ने दमन के सत्र न्यायालय सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं ऐतिहासिक भवनों का अवलोकन किया।
भ्रमण दल के प्रभारी एवं बाल संरक्षण अधिकारी अजय भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भ्रमण बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हो रहा है तथा सभी बच्चे अत्यंत उत्साहित हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसके उपरांत बच्चों ने समुद्र तट स्थित आकर्षक व्यू प्वाइंट का भ्रमण किया। बच्चों ने समुद्र के मनमोहक दृश्यों का आनंद लेते हुए बोटिंग के रोमांचक अनुभव भी प्राप्त किए।
इस दौरान बच्चों ने दमन स्थित पक्षी उद्यान (एवियरी) का भी विस्तृत दौरा किया। बच्चों ने यहां विभिन्न अंतरराष्ट्रीय पक्षी प्रजातियों को नजदीक से देखा तथा उनके बारे में महत्वपूर्ण एवं रोचक जानकारियां प्राप्त कीं। यह अनुभव उनके लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति रुचि बढ़ाने वाला भी रहा।
उल्लेखनीय यह है कि,,,,
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में कार्यान्वित महत्वाकांक्षी ‘सुख आश्रय योजना’ के अंतर्गत राज्य सरकार निराश्रित बच्चों के अभिभावक के रूप में उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित कर रही है।
इसी कड़ी के तहत चंबा जिला के चार विभिन्न बाल देखभाल संस्थानों के 35 बच्चे जिनमें 24 लड़कियां और 11 लड़के शामिल हैं। यह बच्चे वर्तमान में दमन और दीव के शैक्षणिक भ्रमण पर हैं। यह शैक्षणिक भ्रमण 31 मार्च से आरम्भ हुआ था तथा 7 अप्रैल तक जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने स्वयं भी गत दिन बच्चों से संवाद कर उनके अनुभव जाने थे ।
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…
1905 के कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के अवसर पर औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, थुनाग…
आपदा जागरूकता दिवस के अवसर पर तथा वर्ष 1905 के ऐतिहासिक कांगड़ा भूकंप की वर्षगांठ…
श्री चामुंडा नन्दिकेश्वर धाम विशेष योजना क्षेत्र की बैठक सभापति, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण श्री…
डीआरडीए सभागार, धर्मशाला में आज जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा…