Supply of commercial LPG cylinders in the district is smooth: Mukesh Repswal
उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की आपूर्ति नियमित एवं सुचारू रूप से की जा रही है, इसलिए उपभोक्ताओं को घबराहट में खरीदारी (पैनिक बाइंग) करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
वे आज जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के नियमित वितरण को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान कमी की स्थिति के दौरान व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के वितरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नीति जारी की गई है जिसमें प्राथमिकता आधारित व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का आवंटन किया जा रहा है जिसमें 37 प्रतिशत आवंटन शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों में, 36 प्रतिशत होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों में, 14 प्रतिशत सामाजिक कार्यक्रमों एवं सभाओं व 13 प्रतिशत सरकारी/ सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू)/ कॉर्पोरेट/ औद्योगिक अतिथि गृह एवं कैंटीन आदि में क्रमशः किया जाएगा।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर उपभोगता अपनी मांग संबंधित वितरक (डिस्ट्रीब्यूटर) को पहले ही दे दें और वितरण, उपभोक्ताओं द्वारा किए गए बुकिंग अनुरोधों, पहले आया, पहले पाया के आधार पर सख्ती से किया जाए।
उन्होंने जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता मामले अधिकारी व पुलिस विभाग से जिले में सिलेंडरों की काला बाजारी और जमाखोरी की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी पर्यटन सीजन के मद्देनज़र पर्यटन स्थलों, जैसे डलहौज़ी आदि के होटलों में भी व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू एवं सुनिश्चित बनी रहे।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जालम भारद्वावाज, जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता मामले अधिकारी करण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…
आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…
ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…
कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार…