Blog

Chamba News: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति  बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में  उन्होंने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।

उपायुक्त ने जनहित में जागरूकता गतिविधियों को और अधिक  बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर जिले के सभी उपमंडल मुख्यालयों, बस  स्टैंड, टैक्सी  स्टैंड इत्यादि प्रमुख स्थानों पर  वाहन चालकों की नेत्र जांच के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने इसके साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान  आरंभ करने को भी कहा। 

मुकेश रेपसवाल ने पुलिस विभाग  के अधिकारियों को निर्देश दिए कि  वाहन दुर्घटना की स्थिति में घायलों की तत्परता से सहायता करने वाले नागरिकों (राहवीरों) के नाम फर्स्ट रिपोर्ट में अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएँ, ताकि उन्हें उचित सम्मान एवं पहचान मिल सके। उन्होंने  संबंधित विभागीय अधिकारियों को ओवरलोडिंग के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने तथा नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने कहा कि हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को कैशलेस उपचार  तथा प्रावधानों के अनुसार गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये एवं मृत्यु की स्थिति में परिजनों को दो लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान करने  के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाए।

उपायुक्त ने जिले में   दुर्घटना मृत्यु दर (एक्सीडेंट मॉर्टेलिटी रेट) से संबंधित आंकड़ों पर  विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को इनमें कमी लाने के लिए ठोस और बहुस्तरीय उपायों  का प्रभावी क्रियान्वयन  सुनिश्चित करने के निर्देश  भी दिए।

उन्होंने सभी नागरिकों से  अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का दृढ़ता एवं जिम्मेदारी के साथ पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं में कमी लाने और अनमोल जीवन की रक्षा का प्रभावी माध्यम है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश, अधिशासी अभियंता जोगिंदर शर्मा, अध्यक्ष व्यापार मंडल वीरेंदर महाजन तथा नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नितिका ठाकुर सहित  विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

4 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

7 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

7 days ago