चंबा : विधानसभा उपाध्यक्ष ने ग्राम पंचायत चकलू, राजनगर व कियाणी में होम आइसोलेशन लोगों का कुशलक्षेम जाना

उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने तीसा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकलू, राजनगर व कियाणी  ग्राम पंचायतों में दौरे के दौरान होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को होम आइसोलेशन  किट्स युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के माध्यम से   प्रदान  की और होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित  लोगों का कुशल क्षेम भी जाना व  उन्हें फेस मास्क वह सैनिटाइजर भी प्रदान किये   । इस दौरान उन्होंने होम आइसोलेशन में  कोरोना  संक्रमित गरीब परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री भी वितरित की |


 विधानसभा उपाध्यक्ष ने  बताया कि 45 वर्ष से ऊपर की आयु वाले जिन लोगों को अभी तक वैक्सीनेशन नहीं हुआ है वह समय रहते टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें । 18 से 45 वर्ष के बीच की आयु के वर्ग के लोग भी अपना स्लॉट बुक  करवाएंगे ।


 उन्होंने कहा कि कई पंचायतों में बहुत सारे ऐसे परिवारों के सदस्य जो हल्के जुखाम बुखार खांसी और सांस की दिक्कत से भी पीड़ित हैं, ऐसे लोगों से उन्होंने आग्रह किया है की इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें और  वह अपने स्तर पर इलाज न करवाएं बल्कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित केंद्रों  पर जाकर  कोरोना की जांच करवाएं और चिकित्सकों की देखरेख में परामर्श लें  ।


उन्होंने यह भी कहा कि आशा वर्कर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  तथा पंचायत प्रतिनिधियों को हल्के लक्षण वाले लोगों की भी पहचान करने का जिम्मा तय किया गया है,लेकिन इसके बावजूद भी जो लोग सैंपलिंग के लिए आगे नहीं आ रहे हैं, उन्हें  समाज के जिम्मेवार वर्ग  के लोग भी प्रेरित करने के लिए अपनी अहम भूमिका का निर्वहन बखूबी से निभाए  । उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित पंचायतों के लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा  युवा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भी कार्य सौंपा गया है ।

उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को अगर राशन या  दवाइयों इत्यादि की  की दिक्कत पेश आ रही है वह अपने संबंधित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से एसडीम व खंड विकास अधिकारियों से संपर्क  करें । उन्होंने यह भी कहा कि मुश्किल  दौर में लोग एक दूसरे की सहायता के लिए भी आगे आएं और  मानवता पर आए संकट से किसी भी सूरत में  एकजुट होकर मुकाबला करके  समाज को बचाना ही प्राथमिकता है ।


 सड़क बिजली पानी की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे अधिकारियों के निरंतर संपर्क में बने हुए हैं और आवश्यक कार्यों की  उन्हें जरूरी दिशा निर्देश भी जारी कर रहे हैं  ।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल शक्ति  केवल  शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपक महाजन, प्रधान चकलू पंचायत हंसराज अत्रि ,उपाध्यक्ष भाजपा मंडल चुराह शुभम ठाकुर  उपस्थित रहे ।

xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

5 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

7 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago