चंबा : कृषि अधोसंरचना कोष के तहत 3 प्रतिशत ब्याज सबवेंशन प्रदान किया जा रहा है – उपायुक्त

जिले में कृषि अवसंरचना कोष के तहत  फसल कटाई के उपरांत कृषि  प्रबंधन  हेतु 3 प्रतिशत की ब्याज छूट  प्रदान की जा रही है । उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने वर्चुअल माध्यम से नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक व अन्य बैंक प्रबंधकों के साथ आयोजित बैठक में संबंधित विषयों पर समीक्षा   के दौरान कहा कि जलवायु परिवर्तन और मौसम में हो रहे बदलाव के कारण किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है लिहाजा बैंक प्रबंधन किसानों की फसलों का  बीमा करवाने पर विशेष प्राथमिकता रखते हुए उनका उचित मार्गदर्शन भी सुनिश्चित बनाएं ।  

उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि  फसलों की बिजाई के उपरांत ही बीमा पंजीकरण सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए    । उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत  सरकार द्वारा 3 प्रतिशत ब्याज में छूट और लोन गारंटी दो करोड़ रूपय तक के बैंक लोन में दी जा रही है। इसका फायदा किसान, प्राथमिक कृषि साख समितियां (पैक्स), विपणन सहकारी समितियां, किसान उत्पादक संगठन, एग्री – उद्यमी, कृषि स्टार्टअप, आदि ले सकते हैं। 

इस योजना में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट्स जैसे ई-मार्केटिंग प्लेटफॉर्म सहित आपूर्ति श्रृंखला सेवाएं, गोदामों, पैक हाउस, परख इकाइयाँ, छँटाई और ग्रेडिंग इकाइयाँ, कोल्ड चेन, रसद सुविधाएं, प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र, आदि और सामुदायिक खेती की संपत्ति के निर्माण के लिए सुविधा प्रदान की जाएगी।उपायुक्त ने  जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक को इस योजना के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाने को कहा।बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, साहिल स्वांगला ने बताया की इस योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के लिए अधिक मूल्य प्राप्त करने में सक्षम बनाना है ।

किसान इसके माध्यम से उचित मूल्यों पर भंडारण और बिक्री करने के साथ साथ प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन में भी आसानी से तरीके से वृद्धि कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि  पात्र लाभार्थी इस योजना के तहत वित्तपोषण सुविधा का लाभ लेने के लिए बैंक में लोन आवेदन करने के पश्चात, सारे दस्तावेज़ इस वैबसाइट (https://agriinfra.dac.gov.in/) पर अपलोड कर सकते हैं।इस बैठक में सहायक उपायुक्त, श्री मुकेश रेपसवाल, उप निदेशक कृषि, श्री कुलदीप धीमान, उप निदेशक बागवानी, डॉ सुशील अवस्थी, एलडीएम, श्री भुपेन्दर सिंह, जीएम जिला उद्योग केंद्र, श्री चंद्र भूषण, इंस्पेक्टर सहकारिता विभाग  राजेश जस्वाल मौजूद रह

Share
Published by

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

14 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

15 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

15 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

19 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

21 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

22 hours ago