सिरमौर : बरसात के मौसम में आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग रहें तैयार-डॉ परुथी

नाहन – उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने आगामी मानसून के मद्देनजर विभिन्न विभागों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार के जान और माल के नुकसान से बचा जा सके।आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आगामी मानसून की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने निर्देश दिए की शहरों और सड़क किनारे सभी नालियों की सफाई सही तरीके से होनी चाहिए तथा बाढ़ संभावित इलाकों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो।

उन्होंने कहा कि नदी किनारे रह रहे लोगों को बरसात के मौसम से पहले ही दूसरे स्थान पर जाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने लोगों को समय रहते सुचित करने के लिए व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए ताकि एक दम जलस्तर बढ़ने से होने वाले सम्भावित नुकसान से बचा जा सके।उन्होंने लोक निर्माण, जल शक्ति, राजस्व तथा बिजली विभागों को संवेदनशील सड़कों, जलापूर्ति योजनाओं, बिजली की तारों, बाढ़ तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान करने तथा जेसीबी चालकों के मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्वास्थ्य, जल शक्ति तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों को जल जनित रोगों के लिए दवाइयां, राशन और खाद्य सामग्री तथा क्लोरीन पाउडर की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

डॉ परुथी ने सड़क किनारे सूखे पेड़ों की पहचान करने तथा पानी के टैंकों की सफाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों को अचानक आई बाढ़, आसमानी बिजली गिरने और सांप के काटने की स्थिति में क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए के बारे में लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग को ढीली तारों की मुरम्मत करने और बिजली सम्बंधित शिकायतों का त्वरित निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को पुराने और क्षतिग्रस्त भवनों की पहचान कर सूचना साँझा करने के लिए कहा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

उन्होंने सभी विभागों को मानव जीवन और संपत्ति के नुकसान की नियमित रिपोर्ट राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र को रंगीन फोटो के साथ नियमित रूप से साझा करने को कहा ताकि नुकसान की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके।उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को ऐसे छात्रों का पता करने के निर्देश दिए जो किसी नदी नाले को पार कर स्कूल पहुंचते हैं ताकि इस दिशा में समय रहते कारगर कदम उठाए जा सकें और किसी भी अप्रिय घटना को घटने से रोका जा सके।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। 

xsh_814e891

Share
Published by
xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

5 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 week ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago