मंडी

मंडी : अतिरिक्त उपायुक्त ने नेरचौक अस्पताल में संचालित ऑक्सीजन संयंत्र का किया निरीक्षण

मंडी 12 मई : अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

5 years ago

मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड के नए स्ट्रेन से अधिक सावधान रहने का आह्वान किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों से कोरोना महामारी के प्रति और अधिक सतर्क रहने का आह्वान किया…

5 years ago

बिलासपुर: चैत्र नवरात्रों के दौरान श्री नैना देवी जी में श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाएंगी हर सम्भव सुविधाएं – रोहित जम्वाल

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व स्वच्छता का होगा नियमित निरीक्षण कोविड-19 के दिशा निर्देशों की कड़ाई से की जाएगी अनुपालना बिलासपुर 30 मार्च - उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में 13 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चैत्र नवरात्रों के दौरान दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्वालुओं को कोविड-19 के दिशा निर्देशों व एसओपी की पूर्ण अनुपालना करनी होगी। श्रद्वालुओं को बिना मास्क के कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। श्रद्वालुओं को एक जगह एकत्रित होने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा, उन्हें उचित दूरी की अनुपालना करनी होगी तथा मास्क का प्रयोग करना होगा। यह जानकारी आयुक्त श्री नैना देवी जी मंदिर एवं उपायुक्त रोहित जम्वाल ने लगने वाले चैत्र नवरात्र 2021 के प्रबन्धों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।       उन्होंने कहा कि श्रद्वालुओं को कोविड-19 के बारे में जागरूक करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रचार-प्रसार साम्रगी तथा जागरूकता पोस्टर लगाए जाएंगे। उन्होनें कहा कि श्री नैना देवी जी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को हर सम्भव सुविधाएं, सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता इत्यादि उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन व मंदिर न्यास भरपूर प्रयास करेगा ताकि स्थानीय व बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। उन्होनें कहा कि नवरात्रों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र को 9 भागों में विभाजित किया जाएगा जिनमें 5 सैक्टर अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार पुलिस कर्मी व होम गाॅर्ड के जवान भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। इस दौरान श्रद्वालुओं पर नजर रखने के लिए ड्रोन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।      उन्होने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कोई भी ट्रक, ट्रैक्टर एवं टैपों आदि सवारी लेकर श्री नैना देवी जी में नहीं आएगा उन्हें कैंची मोड़, टोबा एवं भाखड़ा में ही रोक लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिना रूट कोई भी बस या बड़ी गाड़ी घवाण्डल से नए बस अड्डे तक नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि घवाण्डल चैक पर पार्किंग स्थल चिन्ह्ति किए जाएंगे ताकि यातायात में बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिए की श्री नैना देवी की समस्त पार्किंगों में निर्धारित रेटों को डिसप्ले करवाना सुनिश्चित करें ताकि किसी भी स्तर पर श्रद्धालुओं से अधिक वसूली न की जाए और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। श्रद्धालु आसानी से माता श्री नैना देवी जी के दर्शन कर सके। उन्होने कहा कि चैत्र नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे। उन्होने कहा कि श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए 5 स्थानों पर स्वास्थ्य सहायता कक्ष स्थापित किए जाएंगें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए की चिकित्सा सहायता कक्षों में आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां एवं आॅक्सीजन सिलेडर रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की मुख्य मंदिर परिसर में किसी भी स्वास्थ्य सम्बन्धी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक अस्थाई सहायता कक्ष लगाया जाए जिसमें 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19...

5 years ago

मुख्यमंत्री ने मंडी जिले में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मंडी के सुंदरनगर में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते…

5 years ago

हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ – क्वार्टर फाइनल राउंड का दूसरा भाग

शिमला 8 March 2021 हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित प्रदेश ऑनलाइन योगासन खेल प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन था…

5 years ago

राजीव सैजल: गुरू रविदास ने वर्ग विषेश का नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता का कल्याण सुिनष्चित किया

ऊना 13 फरवरी: जब जब धर्म की हानि होती है, जब जब अत्याचार बढ़ जाता है, तब तब महापुरूश अवतरित…

5 years ago

मुख्यमंत्री ने मण्डी में कोविड-19 समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज परिधि गृह मण्डी में कोविड-19 से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने वर्तमान…

5 years ago

तत्तापानी और सलापड़ क्षेत्र के मध्य आरंभ होगी जल परिवहन सुविधाः मुख्यमंत्री

तत्तापानी और सलापड़ क्षेत्र के मध्य जल परिवहन सुविधाएं विकसित करने के लिए तत्तापानी और कसोल गांव में 2.02 करोड़…

5 years ago

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में उप-तहसील बागा चनोगी का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए 12.52 करोड़ रुपये की लागत की छह विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं भी रखीं, जिनमें तहसील…

5 years ago