- May 8, 2026
Shimla
Politics: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार करते हुए यह बात कही।
- By Neha Sharma
- . November 27, 2024
प्रदेश सरकार पर सवाल उठाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने 5 वर्ष के कार्यकाल के 5 काम गिनावाएं, जो उन्होंने प्रदेश हित में किए हो। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार करते हुए यह बात कही। उन्होंने सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिस तरह की बयानबाजी जयराम ठाकुर कर रहे है,उससे साफ नजर आ रहा है कि उन पर कोई न कोई तो दबाव है, जो उनकी भविष्य की राजनीति और भाजपा में चल रही अंदरूनी कलह से जुड़ा हो सकता है। नरेश चौहान ने कहा कि जयराम ठाकुर जनता को बताए कि उनकी पूर्व सरकार ने अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए क्या कदम उठाया और उनका प्रदेश के विकास को लेकर क्या विजन था। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में शराब माफिया का बोलबाला रहा और मंडी में तो जहरीली शराब से कुछ लोगों की जाने तक चली गई। इसी तरह पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले से पूरे देश में प्रदेश की छवि प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में जेओए आईटी की कई भर्तियों में खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ। ऐसे में जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो पूरे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच हुई और कई दोषियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि साथ ही प्रदेश सरकार ने लटके पड़े पोस्ट कोड के परिणाम घोषित कर युवाओं को रोजगार प्रदान किया।नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार ने न बेरोजगारों के लिए कुछ किया, न ही प्रदेश हित में कोई बड़े फैसले लिए। ऐसे में जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व जयराम ठाकुर ने चुनाव से कुछ माह पूर्व रेवडिय़ां बांटने का काम करते हुए 900 संस्थान अधिसूचित कर दिए जबकि उसके लिए कोई प्रावधान नहीं किए। बावजूद इसके जनता ने भाजपा को चुनाव में नकार दिया और कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता में लाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को काम सरकार को बदनाम और कमजोर करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना नहीं है बल्कि प्रदेश हित की आवाज को उठाना है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष 2 वर्ष में जनहित से जुड़े मसले पर एक भी पत्र मुख्यमंत्री व सरकार को नहीं लिखा। विपक्ष के प्रमाण पत्र की नहीं जरुरत —नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार को विपक्ष के प्रमाण पत्र की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने आप्रेशन लोट्स चलाया लेकिन जनता ने कांग्रेस सरकार का साथ देते हुए भाजपा को करार जवाब दिया। उन्होंने प्रदेश हित में विपक्ष का सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया। सुक्खू सरकार ने आर्थिकी को पटरी पर लाया –नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बिगाडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब वर्तमान सरकार सत्ता में आई थी तो 75 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज प्रदेश पर था। इसी तरह कर्मचारियों और पैंशनर्स की 12 हजार करोड़ की देनदारियां थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की आर्थिक को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए और पहले ही वर्ष में 2200 करोड़ का राजस्व जुटाया। इसी तरह शराब के ठेकों की नीलामी से 500 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व जु
Shimla News : कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री ने दी 43.37 करोड़ की सौगात
- By Neha Sharma
- . November 25, 2024
सरकार के कड़े फैसलों का 70 प्रतिशत आबादी पर प्रभाव नहींः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र
Himachal News: कॉलेजों की रैंकिंग करने पर विचार कर रही राज्य सरकारः मुख्यमंत्री
- By Neha Sharma
- . November 23, 2024
राज्य सरकार का गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने पर विशेष जोरः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली
Shimla News : मुख्य संसदीय सचिव के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
- By Neha Sharma
- . November 22, 2024
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में मुख्य संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त विधायकों के विरूद्ध अयोग्यता कार्यवाही शुरू करने के हिमाचल
Bada Bhangal: दो वर्ष के भीतर सड़क सुविधा से जुडे़गा बड़ा भंगालः ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- By Neha Sharma
- . November 19, 2024
मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा
Himachal News: प्रदेश में हरित एवं सतत् विकास साझेदारी परियोजना का शुभारंभ
- By Neha Sharma
- . November 19, 2024
हिमाचल प्रदेश में आज यहां भारत-जर्मनी साझेदारी के अन्तर्गत हरित एवं सतत् विकास साझेदारी (जीएसडीपी) परियोजना का शुभारंभ किया गया। नीति आयोग की यह परियोजना
Shimla News : पूरे देश में कांग्रेस की झूठी गारंटियों की पैंतरे को बेनकाब करेंगे: जयराम ठाकुर
- By Vivek Sood
- . November 17, 2024
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में घूम-घूम कर कांग्रेस की झूठी गारंटियों की पैंतरेबाजी को बेनकाब करेंगे। अब देश के एक
Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय
- By Neha Sharma
- . November 16, 2024
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तीन नगर
Rampur News: मुख्यमंत्री ने लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की
- By Neha Sharma
- . November 15, 2024
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सायं जिला शिमला के रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की और
Shimla News: मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित समेज और बागी पुल क्षेत्रों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की
- By Neha Sharma
- . November 14, 2024
मुख्यमंत्री ने लवी मेला समापन समारोह की अध्यक्षता की शिमला जिले के रामपुर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते