Caste Tribe : प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम की कार्य प्रणाली शीघ्र होगी आॅनलाईन – डाॅ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम की कार्य प्रणाली को ऑनलाइन किया जाएगा। डाॅ. शांडिल आज निगम की कार्य प्रणाली का निरीक्षण करने के उपरांत हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के उच्च अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।


डाॅ. शांडिल ने कहा कि पात्र वर्गों की सुविधा के लिए शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम की कार्य प्रणाली को ऑनलाइन किया जाएगा। https://www.tatkalsamachar.com/cross-bride-shimla-hp/ उन्होंने कहा कि निगम की वेबसाइट पर शीघ्र ही पात्र वर्ग आॅनलाईन कार्य कर सकेंगे।


उन्होंने निगम की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
डाॅ. शांडिल ने कहा कि निगम द्वारा प्रदत्त ऋणों के विषय में ‘वन टाईम सेटलमेंट’ पर सभी पक्षों से विचार-विमर्श के उपरांत उचित निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि निगम को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के संबंध में विचार करना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान आपदा के समय में सभी को सचेत रहकर अन्य की सहायता करने के लिए तत्पर रहना होगा।


निगम की प्रबंध निदेशक सोनाक्षी सिंह तोमर ने निगम की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि गत तीन माह में निगम द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के 86 लाभार्थियों को 39.31 लाख रुपए तथा 32 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लाभार्थियों को 14.95 लाख रुपए ऋण के रूप में प्रदान किए गए।https://youtu.be/WXT1TmyoHCE उन्होंने निगम की ऋण वापसी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। उन्होंने आग्रह किया कि निगम में वन टाईम सेटलमेंट योजना के विषय में विचार किया जाए।
निगम के महाप्रबंधक अजय राघव तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

2 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

2 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

2 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

2 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

3 days ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

3 days ago