बिलासपुर : समाज को दिव्यांगजनों के हौसले और आत्मविश्वास को बढ़ाने में करनी चाहिए उनकी मदद – पंकज राय

जिला स्तरीय दिव्यांग दिवस का आयोजन जिला कल्याण विभाग एवं चेतना संस्था के सौजन्य से चेतना संस्थान विजयपुर में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त पंकज राय ने की।  


उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों में विशेष प्रतिभा छिपी होती है उसको निखारने की जरूरत होती है जिससे वे कोई भी मुकाम हासिल कर सकते है। दिव्यांगजनों को समाज में सम्मान पूर्वक जीवन यापन का अधिकार है।


उन्होंने कहा कि हम सभी को दिव्यांगों के प्रति अपना कर्तव्य निभाना चाहिए और हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए। समाज को उनके हौंसले और आत्मविश्वास को बढ़ाने में उनकी मदद करनी चाहिए ताकि वे भी सामान्य जनों की तरह विकास की मुख्यधारा से जुड़कर समाज के निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन कर सके।

bilaspur-samaj-co-divyan


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।


 इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी उर्मिल पटियाल ने विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत किया तथा कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर महीने पहले सप्ताह के हर शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल प्रमाण पत्र बनाये जाते है।


इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लड़का और लड़कियों के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलून गेम का आयोजन किया गया तथा बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।


इस दौरान इन्सटेक्टर औद्योगिक संस्थान  बिलासपुर जगदीश ठाकुर विशेष रूप उपस्थित रहे।


  इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत, जगदीश  शर्मा, धर्मशीला, पंचायत समिति अध्यक्ष अभिषेक चंदेल, जिला परिषद सदस्य शैलजा शर्मा, अध्यक्ष चेनता संस्थान नंद प्रकाश वोहरा, सचिव चेतना संस्थान नीना कौशल, निदेशक चेतना संस्थान अरुण गौतम, वाईस प्रेसिडेंट  चेनता संस्थान ओम प्रकाश, अध्यक्ष विशेष पैरा ओलंपिक भारत जगदीश वर्मा, जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा अमर नाथ धीमान सहित दिव्यांग बच्चे तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

2 days ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

2 days ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

2 days ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

3 days ago