बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल सम्बोधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित.

उपायुक्त पंकज राय ने 6 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल सम्बोधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह के दिशा निर्देशानुसार जिला में प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल सम्बोधन को उत्सव के रुप में मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने के शतप्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के उपलक्ष्य पर फ्रंट लाईन वर्कर से वर्चुअल रुप से सम्वाद करेंगे जिसके लिए जिला के हर विधानसभा क्षेत्र में 2 एलईडी स्क्रीनों सहित कुल 8 एलईडी स्क्रीनें लगाई जाएंगी और वहां लोगों के बैठने का विशेष रुप से प्रबंध किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 6 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक प्रसारित होगा। उन्होंने तैयारियों में लगे सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना प्रोटोकोल और एसओपी का पूरा ध्यान रखा जाए और बिना मास्क किसी भी व्यक्ति को बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय सहित एसडीएम आॅफिस, बीडीओ आॅफिस तथा इसके अतिरिक्त हर पंचायत में भी प्रधानमंत्री का लाईव सम्वाद कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण के तहत पहली डोज लगाने में 31 अगस्त तक शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने में प्रदेश के साथ जिला बिलासपुर अग्रिणी जिलों में शामिल हो गया है। इसी उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार इस सम्वाद कार्यक्रम को उत्सव की तर्ज पर मनाने जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिला में 34.7 प्रतिशत लोगों को दूसरे डोज लगाई जा चुकी है तथा 6 सितम्बर तक जिला में 36 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जिस भी व्यक्ति को कोविड टीकाकरण की पहली या दूसरी डोज नहीं लगी है वे आपदा प्रबंधन के 1077 टाॅल फ्री नम्बर पर काॅल कर टीकाकरण लगवाएं ताकि जिला को कोविड मुक्त करने में सफल हो सके।
इस अवसर पर एडीसी तोरुल रवीश, एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर, एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम, एसडीएम झण्डूता नरेश वर्मा, राजस्व अधिकारी देवी राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

5 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

7 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago