हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने सरकारी आवास ओक ओवर में “देश दिनेश मीडिया” के वर्ष 2024 के कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने देश दिनेश मीडिया को तीसरी वर्षगांठ पर बधाई भी दी और भविष्य में भी जनता की समस्या सरकार तक और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने की बात कही।

इससे पहले संपादक दिनेश पुंडीर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे सम्मानित किया। गोर हो कि देश दिनेश मीडिया ने तीन वर्ष पूरा होने पर तृतीय वर्षगांठ पर श्री रेणुका जी स्थित भगवान परशुराम मंदिर की फोटो वाला कैलेंडर जारी किया है, जिसका विमोचन मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में किया।

*मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में किया अंशदान*

इसके साथ ही देश दिनेश मीडिया के संपादक दिनेश पुंडीर ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में भी अंशदान किया। उन्होंने सीएम सुक्खू को 31 हजार रुपये का चेक भेंट कर सुख आश्रय योजना की सराहना की। इस योजना से बेसहारा बच्चों को बड़ा सहारा मिला है और ऐसे बच्चों का भविष्य संवरेगा।

Share:

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *