Categories: दिल्ली

अमित शाह: दिल्ली में कोरोना केसों की समीक्षा ,बैठक में एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया मौजूद.

देश में कोरोना वायरस से उपजे हालात को लेकर आज केंद्रीय गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक चल रही है. गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ये अहम बैठक चल रही है. इस बैठक में एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया, डीजी आईसीएमआर बलराम भार्गव, डॉ. वीके पॉल और केंद्रीय गृह सचिव जैसे महत्वपूर्ण लोग शामिल हैं.

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में कोरोना के मामलों की समीक्षा कर रहे हैं. साथ ही दिल्ली में कंटेनमेंट जोन के हालात और कंटेनमेंट एरिया में डोर टू डोर टेस्टिंग में कैसे कदम बढ़ाने हैं इस पर डॉक्टरों की टीम के साथ चर्चा की जा रही है.

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में कोरोना वायरस को देखते हुए घर-घर की जाने वाली स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है. गृह मंत्रालय ने अपनी समीक्षा के बाद पाया कि पहले कंटेनमेंट जोन के सभी घरों की स्क्रीनिंग और सीरो सर्वे को प्राथमिकता दी जाए. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद ही दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी 35 लाख से ज्यादा घरों की 6 जुलाई तक स्क्रीनिंग के आदेश दिए थे.

अभी हाल में डॉ वी के पॉल समिति की सिफारिशों के मद्देनजर दिल्ली सरकार के डायरेक्टरेट जनरल हेल्थ सर्विसेज ने एक प्लान जारी किया था. इसमें कहा गया था कि राजधानी दिल्ली में 6 जुलाई तक हर घर की स्क्रीनिंग होगी.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago