पंचायती राज संस्थाओं के लिए तृतीय चरण में 21 जनवरी को नालागढ़ विकास खण्ड की 25 ग्राम पंचायतों में मतदान

0
5

पंचायती राज संस्थाओं के लिए 21 जनवरी, 2021 को तृतीय एवं अन्तिम चरण में सोलन जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की 77 ग्राम पंचायतों में से 25 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन  के.सी. चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में नालागढ़ विकास खण्ड में 21 जनवरी, 2021 को नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बधोखरी, बाह, बायला, भोगपुर, बैरछा, बरूणा, भियुंखरी, चमदार, चड़ोग, दभोटा, गोल जमाला, गुल्लरवाला, जयनगर, जोघों, खिल्लियां, किरपालपुर, किशनपुरा, कुण्डलू, कोहू, लोधी माजरा, माजरा, मलैहणी, मानपुरा, मितियां तथा सौड़ी में मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि तृतीय चरण में नालागढ़ विकास खण्ड की 25 ग्राम पंचायतों में लगभग 41040 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 20927 पुरूष तथा 20113 महिलाएं हैं।
के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत बधोखरी में लगभग 1124 मतदाता हैं। इनमें 565 महिलाएं तथा 559 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत बाह में लगभग 662 मतदाता हैं। जिनमें से 338 पुरूष तथा 324 महिलाएं हैं।  ग्राम पंचायत बायला में लगभग 734 मतदाता हैं। जिनमें से 374 महिलाएं तथा 360 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत भोगपुर में लगभग 1441 मतदाता हैं। जिनमें से 754 महिलाएं तथा 687 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत बैरछा में लगभग 1301 मतदाता हैं। जिनमें से 654 महिलाएं तथा 647 पुरूष हैं।
उन्हांेंने कहा कि ग्राम पंचायत बरूणा में लगभग 2475 मतदाता हैं। जिनमें से 1266 पुरूष तथा 1209 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत भियुंखरी मंे लगभग 1163 मतदाता हैं। जिनमें से 598 पुरूष तथा 656 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत चमदार में लगभग 1985 मतदाता हैं। जिनमें से 996 पुरूष तथा 989 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत चड़ोग में लगभग 1031 मतदाता हैं। जिनमें से 523 पुरूष तथा 508 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत दभोटा में लगभग 3708 मतदाता हैं। जिनमें से 1871 पुरूष तथा 1837 महिलाएं हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत गोल जमाला में लगभग 2167 मतदाता हैं। जिनमें से 1107 पुरूष तथा 1060 महिलाएं हैंै। ग्राम पंचायत गुल्लरवाला में लगभग 2117 मतदाता हैं। जिनमें से 1109 पुरूष तथा 1008 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जयनगर में लगभग 813 मतदाता हैं। जिनमें से 435 पुरूष तथा 378 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जोघों में लगभग 1725 मतदाता हैं। इनमें 880 महिलाएं तथा 845 पुरूष हैं।  ग्राम पंचायत खिल्लियां में लगभग 926 मतदाता हैं। इनमें से 474 महिलाएं तथा 452 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत किरपालपुर में लगभग 3348 मतदाता हैं। इनमें से 1723 पुरूष तथा 1625 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत किशनपुरा में लगभग 2400 मतदाता हैं। इनमें से 1227 पुरूष तथा 1173 महिला मतदाता हैं।
उन्हांेने कहा कि ग्राम पंचायत कुण्डलू में लगभग 1686 मतदाता हैं। इनमें से 876 पुरूष तथा 810 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कोहू में लगभग 835 मतदाता हैं। इनमें से 425 पुरूष तथा 410 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत लोधी माजरा में लगभग 1717 मतदाता हैं। इनमें से 895 पुरूष तथा 822 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत माजरा में लगभग 1819 मतदाता हैं। इनमें से 942 पुरूष तथा 877 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मलैहणी में लगभग 829 मतदाता हैं। इनमें से 435 पुरूष तथा 394 महिलाएं हैं।  ग्राम पंचायत मानपुरा में लगभग 2082  मतदाता हैं। इनमें से 1059 पुरूष तथा 1023 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत मितियां में लगभग 1380 मतदाता हैं। इनमें से 744 पुरूष तथा 636 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सौड़ी में लगभग 1572 मतदाता हैं। इनमें से 829 पुरूष तथा 743 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि लोकतन्त्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाने और विकास प्रक्रिया में सत्त भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाएं।

Share this News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here