ऊना, 25 दिसंबर – नेहरू युवा केन्द्र ऊना के तत्वावधान में आज विकास खंड हरोली के गांव झोला माजरा में जल जागरण अभियान छेड़ा गया। इसके तहत नेहरू जन कल्याण मंडल झोला माजरा के युवाओं के द्वारा लंबे समय ठहरे जल को साफ किया तथा खुरली में लगी काई हटाई। इसके अलावा युवाओं ने साथ लगते क्षेत्र को भी साफ किया।  इस अवसर पर हरोली विकास खण्ड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी कामांशु प्रभाकर ने युवाओं को ऐसे कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर प्रत्येक युवा अपने गांव के प्रति इसी भावना से कार्य करें तो देश का प्रत्येक गांव स्वच्छ होगा। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर कार्य करने से कार्य शीघ्र पूर्ण होता है। इस दौरान नेहरू जन कल्याण मंडल झोला माजरा के प्रधान रोहित ठाकुर, उपप्रधान आकाश राणा, सचिव रोहित कुमार तथा सदस्य जतिन शेखर राणा, सचिन मिन्हास, विक्की कुमार, चिराग राणा, मोहित कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। 

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *