हिमाचल प्रदेश भारतीय प्रशासनिक सेवा एसोसिएशन के अधिकारियों ने पूर्व भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) एस. के. आलोक के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली में निधन हो गया। आईएएस अधिकारी आलोक हिमाचल प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त रहे।
अपने शोक संदेश में एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सुभग सिंह ने कहा कि श्री आलोक एक साधारण, मिलनसार तथा अपने कार्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि हमने एक बेहतरीन वरिष्ठ अधिकारी खोया है, जिनके परामर्श तथा मार्गदर्शन को हमेशा याद किया जाएगा। वह बहुत अनुभवी व्यक्ति थे।
एसोसिएशन ने परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिवारजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। 

Share:

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *