दीपावली पर अयोध्या भगवान राम के स्वागत के लिए सज गई है। आज पहली बार रामलला मंदिर में 11 हजार दीप जलाए जाएंगे, उधर सरयू के 24 तटों को छह लाख दीयों से सजाया गया है। ये भी आज शाम जगमगाएंगे।CM योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शाम को राम जन्म भूमि परिसर में रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद दीप जला कर दीपोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस बीच कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए अयोध्या को सील कर दिया गया है। बाहरी लोगों के अयोध्या में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

दीप श्रृंखला में महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन

सरयू के तटों पर सजी दीप श्रृंखला में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया है। अवध यूनिवर्सिटी के कला और फाइन आर्ट विभाग के स्टूडेंट्स ने दीपों के साथ राम कथा के प्रसंगों का दिखाया है।

प्रमुख झलकियों में घाट संख्या दो पर सामाजिक समरसता और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया है। घाट संख्या तीन पर वनवास से 14 साल बाद लौटे भगवान श्रीराम के पुष्पक विमान को दीपों से तैयार किया गया है। घाट संख्या पांच पर पहाड़ लेकर उड़ते हनुमानजी की छवि दिखाई गई है। वहीं घाट संख्या 10 पर श्रीराम दरबार की पेंटिग बनाई गई है

दीपोत्सव 2020 के मुख्य कार्यक्रम

  • 3:00 बजे मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगी।
  • 3:30 बजे मुख्यमंत्री और राज्यपाल रामलला के सामने पहला दीपक जलाएंगे।
  • 4:00 बजे राम जन्मभूमि परिसर से मुख्यमंत्री और राज्यपाल राम कथा पार्क रवाना होंगे।
  • राम कथा पार्क में भगवान श्रीराम और माता सीता का स्वागत करेंगे। राज्याभिषेक भी होगा।
  • शाम 5:00 मुख्यमंत्री और राज्यपाल सरयू के घाट पर आरती करेंगे। इसके बाद राम की पैड़ी पर दीपदान करेंगे।
Share:

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *