[metadata element = “date”]

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लिए चिंता की खबर है. कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है. अभी पहले चरण में कम्युनिटी स्प्रेड है. यह पहला मौका है, जब सरकार ने माना कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले कम्युनिटी ट्रांसमिशन (Community Transmission) का परिणाम है. स्वास्थ्य मंत्री डा राजीव सैजल (Rajeev Sejal) ने इस बात का खुलासा किया है

स्वास्थ्य मंत्री डा राजीव सैजल ने कहा कि हर रोज बड़ी संख्या में मामले आ रहे हैं. यह इस बात का लक्षण है कि प्रदेश में कम्युनिटी स्प्रेड हो गया है. हालांकि इसके पीछे स्वास्थ्य मंत्री ने तर्क दिया कि लोग सोशल डिस्टेसिंग सहित मॉस्क न पहनने और हाथ न धोने के नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं, जिसको लेकर लोगों को अब ज्यादा जागरूक होना होगा.

कोरोना के बढ़ते मामले पर सीएम जयराम ठाकुर ने भी कहा कि कोरोना पीक की तरफ जा रहा है, इसलिए अब और ज्यादा सावधानी बरतनें की जरूरत है. लॉकडाउन के समय लोगों ने सजग और सावधानी बरती लेकिन जब अनलॉक हुआ तो धीरे-धीरे लापरवाही बढ़ती गई, जहां गंभीर होने की जरूरत थी. लेकिन सरकार कोरोना को हैंडल करने में पूरी तरह सक्षम है. लोग भी अब ज्यादा सावधानी बरतें. फिर भी हर परिस्थिति से निपटने के लिए और ज्यादा तैयारियां करेंगे.

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *