नगर निगम हमीरपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत टैक्सी यूनियन परिसर में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान टैक्सी यूनियन के आसपास सफाई करवाई गई तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर टैक्सी यूनियन के सभी सदस्यों को जागरूक किया गया कि वे अपनी टैक्सियों में डस्टबिन अवश्य रखें, ताकि यात्रियों द्वारा कूड़ा इधर-उधर न फेंका जाए। साथ ही, टैक्सी पार्किंग स्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्र में भी स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित किया गया।
नगर निगम द्वारा सभी टैक्सी यूनियन सदस्यों से स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने में सहयोग देने तथा स्वच्छता बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
 स्वच्छता ही सेवा अभियान को आगे बढ़ाते हुए निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और वॉलंटियरों ने बस स्टैंड हमीरपुर में भी स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बस स्टैंड परिसर में अनाउंसमेंट के माध्यम से आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा कूड़े को इधर-उधर न फेंककर वहाँ लगाए गए कूड़ेदानों में ही डालें।
इसके साथ ही, बस स्टैंड में उपस्थित छात्रों को भी स्वच्छता एवं कूड़ा-कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *