सैल्यूट तिरंगा (एनजीओ) हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा 15 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ जुब्बल में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम सैल्यूट तिरंगा के युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन राठौर व महिला मोर्चा जिला शिमला की अध्यक्षा श्री मति मीनाक्षी मांटा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जुब्बल के महिला मंडल गुंतु ने भी शिरकत किया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन के सदस्य दीक्षित धान्टा और रुबजा नेप्टा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति बलदेव बिरसेंटा, कुलतार घेज्टा, रतन चंद, ईशान ऑक्टा, लक्ष्मीकांत मोकटा इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अर्जुन राठौर और मीनाक्षी मांटा ने कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि भारत देश के वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वाधीनता प्रदान की है जिस कारण आज हम इस पर्व को मना पा रहे हैं। यह दिन हमारे स्वतंत्रता सैनानियों को याद करने का पर्व है। https://www.tatkalsamachar.com/governor-krishna-nagar/ उन्होंने कहा कि आज हमारा देश प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और हमें भी देश की उन्नति में अपनी सहभागिता को निभाना चाहिए ताकि भारतवर्ष विश्व गुरु बन सके। उन्होंने कहा की सैल्यूट तिरंगा संगठन आज भारत के लगभग सभी प्रदेशों में सक्रिय है और अनेकों समाजसेवी कार्य कर रहा है।

सैल्यूट तिरंगा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौहान अधिवक्ता ने हमसे बातचीत में बताया की यह एक राष्ट्रवादी संगठन है जो न केवल भारत में कार्यरत है अपितु विदेश में भी लगभग 14 देशों में सक्रिय है और भारत का गौरव बढ़ा रहा है। https://youtu.be/WXT1TmyoHCE उन्होंने कहा कि सैल्यूट तिरंगा संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मान राजेश कुमार झा जी द्वारा इस संस्था को वर्ष 2018 में दिल्ली में पंजीकृत करवाया गया था।

हरीश चौहान ने कहा कि 15 अगस्त का कार्यक्रम सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजीव चौहान और ज़िला ऊना के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह भूपी की अध्यक्षता में अम्ब और ऊना में भी हर्षोल्लास से मनाया गया तथा जुब्बल समेत सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने अनेकों लोगों के साथ मिलकर बाईक व कार द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने संगठन के प्रत्येक सदस्य की ओर से देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने और संस्था से जुड़ने का आवाहन किया।

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *