भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव भारद्वाज के सानिध्य में हिमाचल प्रदेश के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। https://www.tatkalsamachar.com/kinnaur-women-made-aware/ भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने अपने दिल्ली के चुनावी अनुभव को सांझा किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष किस प्रकार से दिल्ली में काम किया गया उसकी विस्तृत जानकारी भी दी।

सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास का माहौल देखा गया सभी कार्यकर्ताओं ने बताया की दिल्ली नगर निगम में भाजपा अच्छे मत प्राप्त कर रही है और हिमाचल प्रदेश की तरह दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

डॉ राजीव भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली चुनावों में सभी कार्यकर्ताओं ने अच्छा काम किया और इस कामकाज का ब्यौरा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के समक्ष रखा गया।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता युवराज बोध, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, वंदना योगी, प्रतिभा कवर, अंजना शर्मा, नीना शर्मा, शीतल शर्मा, पिंकी गोयल, वर्षा ठाकुर एवं रेखा उपस्थित रहे।

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *