इस अवसर पर पूर्व विधायक एवम प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष आदर्श सूद ने कहा कि प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देकर यह प्रदेश उनके इस ऋण से कभी मुक्त नही हो सकता। इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अंखडता के लिये अपने प्राणों कि आहुति तक दी,इसलिए उनका नाम सदा अमर रहेगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने  कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूरे विश्व में अपनी राजनीति का लोहा मनवाते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति व संकल्प के चलते अपना नाम आर्यन लेडी के नाम से विख्यात करवाया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते इंदिरा गांधी ने अपनी विदेश नीति के चलते अन्य देशों में भारत का लोहा मनवाया।
 इंदिरा गांधी का विशेष लगाव प्रदेश से रहा। उन्होंने एक ओर जहां प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था, https://www.tatkalsamachar.com/shimla-senior-journalist-educator/वही लाहुल स्पिति के लोगों की मांग पर रोहतांग दर्रे पर टनल के निर्माण को अपनी सैधांतिक मंजूरी दी थी। उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल कांग्रेस की देन है,यह प्रदेश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेताओं का आह्वान किया कि उन्हें देश व प्रदेश हित में पार्टी की मजबूती के लिये स्व. इंदिरा गांधी के दिखाए पथ का अनुसरण करना होगा, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान, मोहिंदर चौहान, महासचिव देविंदर बुशहरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, प्रदेश कांग्रेस सचिव कंवर भूपिंदर सिंह, निशांत ठाकुर, हेमंत शर्मा आशु,  ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष कसुम्पटी राम कृष्ण शांडिल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिमला बनीता वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सुरजन सिंह जोगटा, डॉ मोहन झरटा,  डा मस्त राम, एस के सहगल, जी इस तोमर, द दलीप धीमान, सैन राम नेगी, बलदेव ठाकुर, वीरेंद्र जसवाल, वीर सिंह जमवाल, विनोद भाटिया, वीरेंदर
बांशटू , प्रभा वर्मा, बृंदा सिंह, शशि ठाकूर, पुष्पा शोभता, रूमा शर्मा, विनय कुमार, कृष्णा कुमारी, बबली,  आशीष समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने अपनी नेता को  स्मरण करते हुए श्रदांजलि दी।

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *