विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर आज राजकीय महाविद्यालय सोलन के एन.सी.सी कैडेट्स द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर एन.सी.सी कैडेट्स द्वारा पोस्टर और वीडियो के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
महाविद्यालय के एएनओ लेफ्टिनेंट सोहन सिंह नेगी ने बताया कि सीनियर अंडर आॅफिसर नीरज रावत और अन्य सभी कैडेट्स एक सप्ताह से विश्व पर्यावरण दिवस की तैयारी कर रहे थे। सभी कैडेट्स द्वारा कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने घरों के आसपास विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए और भविष्य में उन पौधों को एक पेड़ में विकसित होने तक देखरेख की प्रतिज्ञा ली

Share:

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *