265 करोड़ के वजीफे घोटाले के तीन आरोपियों को 4 दिन के रिमांड में भेजा गया

हिमाचल प्रदेश में बहुचर्चित 265 करोड़ के वजीफा घोटाले में तीन आरोपियों को आज सीबीआई कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर भेज दिया तथा बड़ी मछलियों की तलाश जारी है। 

सीबीआई के प्रवक्ता आर के गौड ने आज यहां बताया कि आठ जनवरी को सभी आरोपियों शिक्षा विभाग के पूर्व अधीक्षक अरबिंद राजटा, के सी ग्रुप के वाइस चेयरमेन हितेश गांधी और सेंटर बैंक आफ इंडिया के हेड केशियर एस पी सिंह को फिर से सीबीआई कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस घोटाले में संलिप्त सात से आठ मुख्य आरोपियों को सीबीआई कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। करोड़ों रूपये की इस स्कॉलरशिप को फजीर् बैंक खाता और फजीर् प्रवेश के माध्यम से हड़पने वाले कई शिक्षण संस्थानों पर सीबीआई की पैनी नजर है। उच्च शिक्षा विभाग के पूर्व अधिकारियों सहित स्कॉलरशिप ब्रांच में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों से भी पूछताछ होगी। स्कॉलरशिप घोटाले मामले में निजी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है। 

सीबीआई जांच में सामने आया है कि शिक्षा विभाग में छात्रों के लिए तैयार किया गया ई-पास पोर्टल से भी छेडखानी की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा पहली जांच रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है। इसे देखते हुए अब सीबीआई कभी भी उच्च शिक्षा विभाग के ऐसे अधिकारी और कर्मचारी जिन्होंने पोर्टल के साथ छेडखानी की, उनसे पूछताछ करेगी। बीते शुक्रवार को तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद राज्य और राज्य से बाहर संचालित निजी शिक्षण संस्थानों को खौफ सताने लगा है। इस मामले में कई बड़े शिक्षण संस्थान सीबीआई के राडार पर हैं।

उल्लेखनीय है कि स्कॉलरशिप घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की माने तो 80 फीसदी छात्रवृत्ति का बजट सिर्फ निजी संस्थानों में बांटा गया। जबकि सरकारी संस्थानों को छात्रवृत्ति के बजट का मात्र 20 फीसदी हिस्सा मिला।  बीते चार साल में 2.38 लाख विद्यार्थियों में से 19 हजार 915 को चार मोबाइल फोन नंबर से जुड़े बैंक खातों में छात्रवृत्ति राशि जारी कर दी गई। इसी तरह 360 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति चार ही बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। 5729 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने में तो आधार नंबर का प्रयोग ही नहीं किया गया है। 

View Comments

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

5 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago