Categories: देश

26 जनवरी की परेड में बिहार की झांकी शामिल नहीं होने पर ये बोले नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 19 जनवरी को जल-जीवन-हरियाली अभियान तथा शराबबंदी-नशामुक्ति के पक्ष में और बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ जब पूरे बिहार के लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करेंगे तो देश ही नहीं पूरी दुनिया के लोग इससे प्रेरित होंगे। 

जल-जीवन-हरियाली अभियान को जो समझेगा वही इसे मानेगा। हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनायेंगे। कहा कि कुछ लोग इस पर बिना मतलब की चर्चा में लगे हैं कि 26 जनवरी को दिल्ली में जल-जीवन-हरियाली अभियान की झांकी नहीं दिखाई जाएगी। देश में कई अन्य काम किये जा रहे हैं, जिसे गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखाया जायेगा। बिहार से संबंधित चीजों को भी पहले गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखाया गया है। इस पर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

मिशन मोड में करना होगा काम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जल-जीवन-हरियाली यात्रा के दौरान बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में कहा कि हरियाली अभियान को मिशन के रूप में हमलोगों ने लिया है। इसके क्रियान्वयन को लेकर सभी को भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या की बढ़ती दर को नियंत्रित करके हमलोग पर्यावरण संकट को भी कम कर सकेंगे। पर्यावरण प्रदूषण का कुप्रभाव कृषि पर भी पड़ा है। 

अधिकतर जिलों में भू-जल स्तर काफी नीचे चला गया है। यह भयावह स्थिति है। मुख्यमंत्री ने मेंथा, सोयाबीन, मशरूम आदि की खेती को किसानों के लिए फायदेमंद बताया। मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान क्षेत्र में मत्स्यपालन पर भी चर्चा की और इसके विकास को लेकर आवश्यक कदम उठाये जाने पर बल दिया। साथ ही पंचायत भवन के समीप पंचायत सरकार भवन निर्माण की घोषणा की और तत्काल जिलाधिकारी को इसकी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

Share
Published by

Recent Posts

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

2 days ago

नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन

युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…

3 weeks ago

Hamirpur News:वन विभाग की स्पोर्ट्स मीट में हमीरपुर सर्कल चैंपियन

 हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…

3 weeks ago

Kangra News:हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होगा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…

4 weeks ago

Kinnaur News:03 करोड़ 50 लाख के ईको पार्क एवं 02 करोड़ 12 लाख के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य से छितकुल में पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…

4 weeks ago