शिमला: जिले में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं आये दिन सड़क दुर्घटना में मासूम लोगों की जान जा रही हैं ताजा मामले में
शिमला के ढली थाना अंतर्गत छराबड़ा के पास हसन वेली में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सेब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेब से लदा ट्रक (एचपी64-5688) अप्पर शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सुबह 6:30 बजे हसन वेली के पास चालक ने ट्रक से नियंत्रण खोया और यह कार (एचपी08ए-2742) पर पलट गया। ट्रक के नीचे कार दब कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। ढली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कार से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।
गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श…
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद…
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…
सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…