मदन लाल होंगे CAC प्रमुख सौरव गांगुली के करीबी! चयनकर्ताओं का चयन करेगा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए मुख्य चयनकर्ता का चुनाव किया जाना है। पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएस के प्रसाद का कार्यकाल हाल ही में खत्म हुआ है। 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे मदन लाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के मुखिया होंगे। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के अध्यक्ष बने हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन अभी तक बीसीसीआई सीएसी की आधिकारिक घोषषणा नहीं कर सकी है। 

इस कारण अभी तक सीनियर और जूनियर चयनसमिति में बदलाव नहीं हो सका है। मदन लाल दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं और उन्हें वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने पिछले चुनाव में पराजित किया था।

बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने कहा कि मदन लाल के नाम पर सहमति बन चुकी है। बाकी के दो सदस्यों के नाम पर विचार चल रहा है और इसके बाद आधिकारिक घोषषणा कर दी जाएगी। सीएसी का काम चयनसमिति और मुख्य कोच का चयन करना होता है।

फिलहाल रवि शास्त्री भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं जिनका चयन कपिल देव की अध्यक्षता वाली सीएसी ने किया था। बाद में हितों के टकराव के आरोप लगने के बाद उस सीएसी ने इस्तीफा दे दिया था। नई सीएसी के पास सिर्फ सीनियर और जूनियर चयनसमिति के चयन का काम होगा और यह एक बैठक में ही पूरा हो जाएगा।

चयनसमिति में क्या होगा बदलाव :

अभी यह भी तय होना है कि बीसीसीआई की सीनियर और जूनियर चयनसमिति को पूरी तरह से बदला जाएगा या उसमें से दो-दो चयनकर्ताओं को हटाया जाएगा। पहले यह विचार आया था कि सीनियर चयनसमिति में से मुख्य चयनकर्ता एमसके प्रसाद और गगन खो़ड़ा जबकि जूनियर चयनसमिति से राकेश पारिख और ज्ञानेंद्र पांडेय की जगह नए चयनकर्ताओं को शामिल किया जाए। 

Recent Posts

Sirmour News:सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…

13 hours ago

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

17 hours ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

19 hours ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

19 hours ago

Hamirpur News: विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

20 hours ago

Himachal News: मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…

20 hours ago