भाजपा प्रबंधन समिति का प्रदर्शन अच्छा : बिंदल

भाजपा प्रबंधन समिति का प्रदर्शन अच्छा : बिंदल

भाजपा चुनाव प्रबंधन उपसमितियों की बैठक शिमला के चक्कर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई।
बैठक की अध्यक्षता चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की।
डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम चुनाव नजदीक हैं और एक पार्टी के रूप में भाजपा चुनाव की तैयारियों के लिए अच्छा काम कर रही है।
चुनाव प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का संचालन बखूबी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह काफी संतोषजनक है कि सभी उप समितियों ने अपना काम शुरू कर दिया है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रो डॉ सिकंदर कुमार विजन डॉक्यूमेंट कमेटी में अच्छा काम कर रहे हैं और विजन डॉक्यूमेंट का पहला ड्राफ्ट 20 सितंबर को कमेटी को सौंप दिया जाएगा।
भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है, जल्द ही एलईडी रथ यात्रा शुरू की जाएगी जिसमें हमारी सरकार और पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।

Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

1 day ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

1 day ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

1 day ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago