बेगूसराय में सब्जी खरीदकर घर लौट रही महिला से गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित महिला के मुताबिक तीन जनवरी की शाम वो बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रही थी. इस दौरान चारों आरोपियों ने उसे हथियार के बल पर अगवा कर लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप (Gangrape) किया

बेगूसराय. बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) में चार अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर एक विवाहिता के साथ गैंगरेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है. यह घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र इलाके का है. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित महिला के मुताबिक तीन जनवरी की शाम वो बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रही थी. इस दौरान चारों आरोपियों ने उसे हथियार के बल पर अगवा कर लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. महिला का आरोप है कि आरोपियों ने शाम पांच बजे से तड़के तीन बजे तक उसे बंधक बनाकर रखा, इस दौरान उन सभी ने दो जगहों पर ले जाकर उसके साथ गलत काम (गैंगरेप) किया.

पीड़ित महिला ने घटना के एक हफ्ते बीतने के बाद शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ मंसूरचक थाने में मामला दर्ज करवाया गया. वहीं आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाया है.

पीड़िता ने घटना के एक हफ्ते बाद दर्ज करवाया मामला
महिला का कहना है कि उसका पति बाहर रहता है. इसलिए वो अपने साथ हुई दरिंदगी के बाद पति के लौट आने का इंतजार कर रही थी. पति के आने के बाद शुक्रवार को वो उसके साथ थाने पहुंची और वहां शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इन सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News:साल में दो बार जरूर करवाएं पशुओं का टीकाकरण

पशु पालन विभाग ने वीरवार को टौणी देवी के निकटवर्ती गांव छत्रैल में एक जागरुकता…

49 minutes ago

Himachal News: सप्लीमेंट्री बजट ने सुक्खू सरकार के वित्तीय प्रबंधन, अनुशासन और दूरदर्शिता की धज्जियाँ उड़ाई : जयराम ठाकुर

प्रदेश में सप्लीमेंट्री बजट का 70 प्रतिशत होना सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र…

1 hour ago

Sirmour News:सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…

19 hours ago

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

23 hours ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

1 day ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

1 day ago