वायुसेना के अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल राकेश सिंह भदौरिया ने दक्षिण भारत के तंजावुर में पहले सुखोई-30 लड़ाकू विमान के स्क्वाड्रन को शामिल करने को शक्ति में बहुत बड़ा इजाफा बताया। उन्होंने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को लेकर कहा कि हमने एक नया संयुक्त बुनियादी ढांचा बनाने और संयुक्तता लाने की शुरूआत कर दी है।वायुसेनाध्यक्ष ने तंजावुर में पहले सुखोई-30 लड़ाकू विमान के स्क्वाड्रन को शामिल करने पर कहा, ‘यह दक्षिणी वायु कमान का हिस्सा होगा। वायु सेना की परिचालन क्षमता के दृष्टिकोण से यह हमारी शक्ति में बहुत बड़ा इजाफा है। इसमें मुख्य रूप से समुद्री भूमिका होगी और निश्चित रूप से अन्य सभी आक्रामक और रक्षात्मक भूमिकाएं होंगी जोकि विमान कर सकता है।’
एयर चीफ मार्शन ने दिल्ली के परेड मैदान में एनसीसी कैंप को लेकर कहा, ‘सैन्य सेवाओं के पवित्र चरित्र को बनाए रखने और सामाजिक ताने-बाने की सुरक्षा में एनसीसी की प्रमुख भूमिका है। विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आने वाले कैडेटों को एक व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।’
वायुसेनाध्यक्ष भदौरिया ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को लेकर कहा, ‘हमने एक नया संयुक्त बुनियादी ढांचा बनाने और संयुक्तता लाने की शुरूआत कर दी है। इसके पीछे विचार तालमेल करना, लागत को नीचे लाना और हमारे पास जो संसाधन हैं उनका ज्यादा से ज्यादा इस्तमाल करना है।।’
भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक आज शिक्षा मंत्री एवं उपाध्यक्ष रोहित…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को नादौन उपमंडल का दौरा करके कई बड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं…
कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…
घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…