कोर्ट में पेश हुए भगवान, जज ने पहले किया नमन, फिर दिया आदेश

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के ग्राम पंचायत वीरसागर में करीब 10 साल पहले प्रसिद्ध बिहारी जू महाराज मंदिर से मूर्तियों की चोरी मामले में बुधवार को स्वयं भगवान कोर्ट में पेश हुए। वारदात के बाद चोरों के मूर्तियों के साथ पकड़े जाने के इस मामले में भगवान को साक्ष्य के रूप में पेश होना था। भक्तों के साथ जब भगवान कोर्ट रूम में पहुंचे तो जज ने पहले उन्हें नमन किया बाद में सत्यापन कर मूर्तियों को मंदिर में स्थापित करने का आदेश दिया।

जानकारी के अनुसार थाना सिमरा में राधाकृष्ण का प्राचीन मंदिर है। 14 जनवरी 2009 में बिहारी जू मंदिर की मूर्तियां चोरी हुई थीं, जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज की थी। चार आरोपितों के विरुद्ध मामला भी पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया और मूर्तियों की बरामदगी भी की गई, जो मंदिर के पुजारी के सुपुर्द कर दी गई थीं। आगे की कार्यवाही के लिए प्रकरण न्यायालय निवाड़ी में पेश किया गया। न्यायालय ने भगवान को अदालत में बुला लिया। आदेशानुसार न्यायालय में पहुंचने से पहले मंदिर पर पूजा पाठ कर भगवान की आरती की गई। इसके बाद बिहारी जू महाराज को ग्राम वीरसागर होते हुए लाया गया। इनके साथ काफी संख्या में ग्रामीणजन साथ आए। कोर्ट में न्यायाधीश ने पहले भगवान बिहारी जू को नमन किया और बारीकी से जानकारी ली और अदालती कार्रवाई के बाद पुन: बिहारी जू भगवान वीरसागर पहुंचे।

इस मामले में शासकीय अभियोजक अधिकारी विकास गर्ग ने बताया कि चोरी गई मूर्तियां बरामद हुई थीं, इसलिए न्यायालय में साक्ष्य के रूप में पहुंचना था। न्यायाधीश ने भगवान की मूर्तियों का सत्यापन कर उनको यथास्थान रखने का आदेश दे दिया।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें इस बात की नाराजगी है कि मूर्तियां देखने के लिए जज खुद क्यों नहीं मंदिर पहुंचे। एक स्थानीय महिला ने कहा, ‘भगवान की मूर्तियां कोर्ट में ले जाने की वजह से हम नाखुश हैं। अदालत को इस मामले को सुलझाने के लिए कोई और रास्ता निकालना चाहिए था। चोरों को कोर्ट से सजा मिलनी चाहिए।’

Share
Published by

Recent Posts

Sirmour News:सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…

8 hours ago

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

12 hours ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

14 hours ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

15 hours ago

Hamirpur News: विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

15 hours ago

Himachal News: मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…

16 hours ago