कोटशेरा कॉलेज में छात्र संगठनों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद पुलिस छावनी में तबदील हुआ कॉलेज परिसर, बिना चेकिंग किसी को भी परिसर में नहीं मिल रहा प्रवेश

शिमला : मंगलवार को शिमला के कोटशेरा कॉलेज में छात्र संगठनों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद कॉलेज परिसर पुलिस छावनी में तबदील नजर आ रहा है. जगह-जगह पर पुलिस के जवान विद्यार्थियों की चेकिंग कर रहे हैं. इसके अलावा बिना चेकिंग और आई कार्ड किसी भी विद्यार्थी को कॉलेज परिसर में एंट्री नहीं दी जा रही है. कॉलेज कैंटीन में मंगलवार को मारपीट करने वाले सभी छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने निलंबित कर दिया है
कोटशेरा कॉलेज की प्रधानाचार्य अनुपमा गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 9:45 पर छात्र संगठन आपस में भिड़ गए. इसमें SFI छात्र संगठन से जुड़े कुछ छात्र हाथ में रॉड लेकर आए और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि सभी मारपीट में शामिल सभी छात्रों को निलंबित कर दिया गया है और DISCIPLINE COMMITTEE छात्रों पर कार्रवाई कर रही है. इसके अलावा भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसके लिए पुलिस का सहयोग भी लिया जा रहा है

Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

1 day ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

1 day ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

1 day ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago