Categories: दिल्ली

कनिका कपूर की 14 दिन के होम क्वारंटीन के बाद बढ़ेंगी मुसीबतें, पुलिस करेगी पूछताछ ‘बेबी डॉल’ फेम बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) को फिलहाल 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किया गया है. इस अवधि के बाद उनकी मुसीबतें बढ़ने वाली हैं.

नई दिल्ली: 

‘बेबी डॉल’ फेम बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) को हाल ही में लगातार दो कोरोनावायरस (Coronavirus) टेस्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी. इसके बाद बॉलीवुड सिंगर को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया गया है. इस अवधि के समाप्त होने के बाद कनिका कपूर से लखनऊ पुलिस पूछताछ करेगी. कोरोनावायरस के निर्देशों के बावजूद लापरवाही बरतने के आरोप में कनिका कपूर के खिलाफ तीन एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थी. इन एफआईआर में से एक लखनऊ चीफ मेडिकल ऑफिसर नरेंद्र कुमार अग्रवाल की शिकायत के आधार पर सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी. इसी सिलसिले में कनिका कपूर (Kanika Kapoor) से पुलिस पूछताछ करेगी.

कनिका कपूर (Kanika Kapoor) को लेकर लखनऊ पुलिस ने खुलासा किया कि उनके खिलाफ दो और एफआईआर हजरतगंज पुलिस स्टेशन और गोमती नगर पुलिस स्टेशन में रजिस्टर्ड की गई है. कनिका कपूर देश की पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें यह घातक संक्रमण हुआ था. गौरतलब है कि कनिका 10 मार्च को एयर इंडिया के विमान से लंदन से मुंबई पहुंची थीं. उसके बाद वह 11 मार्च को लखनऊ आई थीं और उन्होंने लखनऊ एवं कानपुर समेत अन्‍य जगहों पर न सिर्फ पार्टियों में हिस्‍सा लिया था, बल्कि कई नेताओं और अन्‍य हस्तियों से भी मुलाकात की थी.

कनिका कपूर (Kanika Kapoor) इसके बाद 20 मार्च को कोरोनावायरस संबंधी उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था जहां डाक्टरों की विशेष टीम उनकी देखभाल कर रही थी. कनिका ने गत 13, 14 और 15 मार्च को होली से जुड़ी दो-तीन पार्टियों में शिरकत की थी. इनमें कुल मिलाकर 250 से 300 लोगों ने शिरकत की थी. इस बीच, सूत्रों ने बताया था कि इन पार्टियों में अनेक नेता और अधिकारी भी शामिल हुए थे, जिनमें उत्तर प्रदेश के कुछ मंत्री भी थे लेकिन बाद में जांच के बाद वे संक्रमित नहीं पाए गए थे.

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago