अमित शाह ने अवैध घुसपैठ को लेकर बांग्लादेश के समक्ष चिंता जताई

भारत-बांग्लादेश के गृह मंत्री स्तर की वार्ता की 7 वीं बैठक में बांग्लादेश के गृह मंत्री असद-उज-जमां खान के समक्ष इस मुद्दे को रखा गया।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शाह ने विशेष रूप से पूर्वोत्तर भारत में इस समस्या का समाधान खोजने के मद्देनजर सीमा पार से लोगों की अवैध घुसपैठ के बारे में भारत की चिंता को साझा किया।

यह बैठक 31 अगस्त को असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची के प्रकाशन से पहले हुई है। बयान में कहा गया है कि दोनों गृह मंत्रियों ने सीमा पार अपराधों के खतरे को रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया और इसलिए ‘‘एक सुरक्षित सीमा का हमारा उद्देश्य’’ हासिल करने के लिए अधिक से अधिक सहयोग की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।

दोनों पक्षों ने सीमाओं पर सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से संबंधित लंबित मुद्दों की भी समीक्षा की और मामलों को तेजी से हल करने के लिए कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की।

वार्ता के बाद, शाह ने एक ट्वीट में कहा ‘‘उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा की।’’ बैठक के दौरान, मंत्रियों ने संतोष व्यक्त किया कि दोनों देश सुरक्षा और सीमा प्रबंधन सहित हर क्षेत्र में पहले से कहीं अधिक करीब से काम कर रहे हैं।

Recent Posts

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

23 hours ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

2 days ago

नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन

युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…

3 weeks ago

Hamirpur News:वन विभाग की स्पोर्ट्स मीट में हमीरपुर सर्कल चैंपियन

 हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…

3 weeks ago

Kangra News:हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होगा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…

4 weeks ago

Kinnaur News:03 करोड़ 50 लाख के ईको पार्क एवं 02 करोड़ 12 लाख के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य से छितकुल में पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…

4 weeks ago