सुबह प्रदेश के प्रवेश द्वार सोलन जिला के परवाणू के बाद जाबली,धर्मपुर,कुमारहट्टी,,सोलन,कंडाघाट,शिमला जिला के शोघी व ओल्ड बेरियर पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया।प्रतिभा सिंह ने इस दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिए सभी को एक साथ लेकर चलेगी।उन्होंने कहा कि आज देश प्रदेश में महंगाई व बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है।लोगों को इससे छुटकारा दिलवाने के लिये कांग्रेस लोगों के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि हाल ही के उप चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश के लोग सत्ता परिवर्तन चाह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सगंठन मजबूत है और मजबूती के साथ आगे बढेगा।उन्होंने पार्टी नेताओं के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह यही जोश और उत्साह बना कर रखे क्योंकि इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने है और कांग्रेस को इसमें जीत हासिल करनी है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि 5 मई को वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में विधिवत रूप से अपना नया पद भार संभालेगी।उन्होंने कहा कि पार्टी के दरवाजे सभी के लिये खुले है और कोई भी कार्यकर्ता या आम जन पार्टी कार्यलय आ कर पार्टी  से सम्बंधित कोई भी समस्या उनके समक्ष रख सकता है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि जल्द ही वह प्रदेश के दौरे पर निलकेगी और जिलों व ब्लॉकों के साथ साथ आम लोगों से भी मिलेगी।प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना और पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलते हुए लोगों के दुख दर्द को दूर करना है।यही उनका अब मुख्य उद्देश्य है।इसके लिये उन्होंने आम लोगों  से समर्थन की अपील भी की है। 

सोलन में उनके स्वागत में   कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर,जिला अध्यक्ष शिव कुमार,विधायक नंद लाल,मोहन लाल ब्राक्टा,संजय अवस्थी,लखविंदर राणा,विक्रमादित्य सिंह,युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,पूर्व विधायक राम कुमार, राकेश कालिया,विनोद सुल्तानपुरी,समीरा धोल टा,निशा, सोनिया,पूनम ग्रोवर,राजीव कोड़ा, रमेश ठाकुर,रमेश चौहान,सरदार सिंह ठाकुर,पलक राम कश्यप,लीला ठाकुर,अमृता कश्यप,अमित ठाकुर,विजय अग्रवाल,राजेश शर्मा, बलभद्र मित्तल,हितेंद्र पाल, ऊषा शर्मा, मधु ठाकुर,पुष्पा शोभटा, मोहन मेहता,वेद प्रकाश ठाकुर,नीलम शर्मा,आदर्श सूद,सोहन लाल,गोपाल शर्मा,हरीश जनारथा,अमित भरमौरी वेद प्रकाश शर्मा सेवादल के पदाधिकारी रमेश ठाकुर सहित पार्टी के सेंकडो कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा सिंह का स्वागत किया।

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *