Blog

Una News:राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 11 से 14 अप्रैल तक, भव्य शोभायात्रा से होगा आगाज

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 का आयोजन इस वर्ष 11 से 14 अप्रैल तक हरोली-रामपुर पुल के समीप सोमभद्रा नदी के तट पर स्थित हरोली मैदान, रोड़ा में किया जाएगा। उत्सव का शुभारंभ 11 अप्रैल को जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह परिसर से निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। वैसाखी पर्व (14 अप्रैल) से जुड़ा यह प्रदेश का एकमात्र राज्य स्तरीय मेला माना जाता है।

उत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने गति तेज कर दी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सोमभद्रा नदी के तट नव विकसित हरोली मैदान, रोड़ा में इस बार उत्सव को भव्यता, सुव्यवस्था और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाए, ताकि वैसाखी की सांस्कृतिक छटा पूरे वैभव के साथ उभर सके।

एसडीएम एवं मेला समिति के अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बताया कि आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है और सभी समितियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। प्रशासन का प्रयास है कि यह उत्सव क्षेत्र के लिए एक यादगार आयोजन बने।

*शोभायात्रा में दिखेगी संस्कृति की विविधता*

उत्सव का आगाज भव्य शोभायात्रा से होगा, जो जलशक्ति विभाग के नवनिर्मित विश्राम गृह से हरोली मैदान तक निकाली जाएगी। इसमें महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह, युवक मंडल, स्थानीय जनता तथा प्रदेश व देश की सांस्कृतिक झलक लिए विभिन्न दल भाग लेंगे।

*सांस्कृतिक संध्याओं में सजेगा कला का रंगमंच*

11 से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ पंजाबी संस्कृति के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। दिन के समय स्थानीय शिक्षण संस्थानों, महिला मंडलों और सांस्कृतिक समूहों को मंच प्रदान किया जाएगा।

*स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 6-7 अप्रैल को*

स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 6-7 को*

मेला समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस भव्य आयोजन की सांस्कृतिक संध्याओं हेतु स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 6 और 7 अप्रैल को लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में पूर्वाह्न 11.30 बजे से रखे गए हैं। कलाकार ईमेल पते स्टेटलेवलहरोलीउत्सव एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर आवेदन भेज सकते हैं। इच्छुक कलाकार ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन जमा कर सकते हैं।  

*प्रकाशित होगी बहुरंगी स्मारिका*

श्री शर्मा ने बताया कि उत्सव के अवसर पर एक बहुरंगी स्मारिका प्रकाशित की जाएगी, जिसमें हरोली के विकास, सांस्कृतिक विरासत और उत्सव से जुड़े विविध पहलुओं को समाहित किया जाएगा। यह स्मारिका एक संग्रहणीय दस्तावेज के रूप में तैयार की जाएगी।

*खेलकूद और प्रतियोगिताओं से जुड़ेगा युवा वर्ग*

उत्सव के दौरान कबड्डी सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आंगनबाड़ी, महिला मंडल, युवक मंडल और विभिन्न विभागों के लिए भी प्रतियोगिताएं होंगी। स्कूली बच्चों को भी सांस्कृतिक मंच प्रदान किया जाएगा।

*पशु मेला, डॉग शो और प्रदर्शनी होंगे आकर्षण*

उत्सव में पशु मेला, डॉग शो और बेबी शो का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Vivek Sood

Recent Posts

Kangra News:हुनर को सलाम: पारंपरिक शाल बुनाई की कला को जीवित रखे हुए हैं रामलाल

आज के दौर में जब अधिकतर युवा आधुनिक रोजगार और तकनीकी क्षेत्रों की ओर आकर्षित…

3 hours ago

Shimla News:मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन…

3 hours ago

Hamirpur News:आईएचएम हमीरपुर के प्रशिक्षुओं ने देश-विदेश में नाम कमाया : बलवीर सिंह14वें वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ में एसपी ने मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर का 14वां वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ वीरवार को मनाया…

21 hours ago

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

1 week ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

1 week ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

1 week ago