उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू राम लॉ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आज(रविवार) को पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यह फुटबॉल टूर्नामेंट 29 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित किया गया, जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया।

इस टूर्नामेंट में नगनोली फुटबॉल क्लब ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बाबा बालक नाथ क्लब नगनोली उपविजेता रहा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विजेता टीम को 45 हजार रुपये की पुरस्कार राशि व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 35 हजार रुपये की पुरस्कार राशि व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस दौरान नगनोली फुटबॉल क्लब और 5911 क्लब के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें नगनोली फुटबॉल क्लब ने जीत हासिल की। दोनों टीमों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त बैटन मैच का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने में सहायक होते हैं और उन्हें अनुशासन, टीम भावना व सकारात्मक सोच की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं क्षेत्र में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने खेल मैदान के समग्र विकास के लिए 50 लाख रुपये तथा मैदान में फ्लड लाइट्स लगाने के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर नग्नोली पंचायत के प्रधान मेहताब ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, विनोद बिट्टू, वीरेंद्र मनकोटिया, जसपाल जस्सा, राकेश जसवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *