उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने आज जीवीेके ईएमआरआई 108 एंबुलैंस सेवा के अंतर्गत तैनात चार कर्मचारियों को सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया। इनमें ईएमटी सपना, ज्योति व विकास नंदा और पायलट निरंजन सिंह शामिल रहे। डीसी राघव शर्मा ने कहा कि जीवीके ईएमआरआई 108 एंबुलैंस सेवा मुश्किल वक्त में प्रदेशवाासियों के लिए आशा और विश्वास की एक सच्ची साथी और निःसंदेह वरदान साबित हुई है।

उन्होंने बताया कि गत 11 वर्षाें से 108 नैशनल एंबुलैंस सेवा 210 एंबुलैंस के साथ हिमाचल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रही है। उन्होंने बताया कि जिला में 9 एंबुलैंस के साथ यह सेवा संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि नेशनल एंबुलैंस सेवा के माध्यम से जिला में अब तक 51112 आपातकालीन मामलों नागरिकों को सहायता और राहत उपलब्ध करवाई गई। इनमे 47926 चिकित्सा संबंधी, 2090 पुलिस संबंधी और 1096 अग्नि संबंधी मामले श् ाामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अब तक लगभग 15.50 आपातकालीन मामलों में इस सेवा का प्रदेशवासियों को लाभ मिला है।इस दौरान जीवीके ईएमआरआई के जिला प्रभारी पंकज शर्मा उपस्थित रहे। 

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *