टेक्नोमैक घोटाला: ईडी और सीआईडी ने हाईकोर्ट में सौंपा संपत्तियों का ब्योरा।

4300  करोड़ से ज्यादा के इंडियन टेक्नोमैक घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय और सीआईडी ने शपथपत्र के माध्यम से गुरुवार को हाईकोर्ट में कंपनी की संपत्ति का ब्योरा सौंपा। इसमें  कंपनी की हिमाचल के अलावा विभिन्न प्रदेशों में मौजूद संपत्ति की जानकारी दी है। जांच एजेंसियों के इस हलफनामे के सौंपे जाने के बाद न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने मामले में 23 जुलाई तक ताजा स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के सौंपे जाने के बाद हाईकोर्ट संपत्ति की नीलामी को लेकर चल रहे मामले पर फैसला लेगा। बता दें कि जगतपुर पांवटा साहिब स्थित टेक्नोमैक कंपनी द्वारा राज्य सरकार का लगभग 2100 करोड़ रुपये टैक्स न अदा करने पर फैक्ट्री को आबकारी एवं कराधान विभाग ने सीज किया है। कंपनी द्वारा जारी दस्तावेजों को तैयार करके व अधिक उत्पादन दर्शा कर केवल मात्र विभिन्न बैंकों से ऋण लेने के लिए षडयंत्र रचा गया। जिससे हिमाचल सरकार को भारी कर नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त कंपनी के प्रबंधन ने पांवटा साहिब स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग व अन्य विभागों से मिलीभगत करके इस कंपनी के बीच होने के बाद भी कंपनी के अंदर रखे हुए सामान व कबाड़ को चोरी छिपे बाहर निकाल कर बेच दिया।
फिलहाल कंपनी के प्रबंध निदेशक इस घोटाले में फरार चल रहे हैं और जांच कर रही सीआईडी उसके खिलाफ इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस जारी कराने का प्रयास कर रही है। वहीं कंपनी ने जिन संस्थाओं से लेन देन किया और फ्रॉड कर फरार हो गई।

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago