TatkalSamachar

Politics: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार करते हुए यह बात कही।

प्रदेश सरकार पर सवाल उठाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने 5 वर्ष के कार्यकाल के 5 काम गिनावाएं, जो उन्होंने प्रदेश हित में किए हो। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार करते हुए यह बात कही। उन्होंने सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिस तरह की बयानबाजी जयराम ठाकुर कर रहे है,उससे साफ नजर आ रहा है कि उन पर कोई न कोई तो दबाव है, जो उनकी भविष्य की राजनीति और भाजपा में चल रही अंदरूनी कलह से जुड़ा हो सकता है। नरेश चौहान ने कहा कि जयराम ठाकुर जनता को बताए कि उनकी पूर्व सरकार ने अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए क्या कदम उठाया और उनका प्रदेश के विकास को लेकर क्या विजन था। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में शराब माफिया का बोलबाला रहा और मंडी में तो जहरीली शराब से कुछ लोगों की जाने तक चली गई। इसी तरह पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले से पूरे देश में प्रदेश की छवि प्रभावित हुई। उन्होंने कहा  कि पूर्व सरकार में जेओए आईटी की कई भर्तियों में खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ। ऐसे में जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो पूरे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच हुई और कई दोषियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि साथ ही प्रदेश सरकार ने लटके पड़े पोस्ट कोड के परिणाम घोषित कर युवाओं को रोजगार प्रदान किया।नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार ने न बेरोजगारों के लिए कुछ किया, न ही प्रदेश हित में कोई बड़े फैसले लिए। ऐसे में जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व जयराम ठाकुर ने चुनाव से कुछ माह पूर्व रेवडिय़ां बांटने का काम करते हुए 900 संस्थान अधिसूचित कर दिए जबकि उसके लिए कोई प्रावधान नहीं किए। बावजूद इसके जनता ने भाजपा को चुनाव में नकार दिया और कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता में लाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को काम  सरकार को बदनाम और कमजोर करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना नहीं है  बल्कि प्रदेश हित की आवाज को उठाना है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष 2 वर्ष में जनहित से जुड़े मसले पर एक भी पत्र मुख्यमंत्री व सरकार को नहीं लिखा। विपक्ष के प्रमाण पत्र की नहीं जरुरत ---नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार को विपक्ष के प्रमाण पत्र की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने आप्रेशन लोट्स चलाया लेकिन जनता ने कांग्रेस सरकार का साथ देते हुए भाजपा को करार जवाब दिया। उन्होंने प्रदेश हित में विपक्ष का सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया। सुक्खू सरकार ने आर्थिकी को पटरी पर लाया --नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बिगाडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब वर्तमान सरकार सत्ता में आई थी तो 75 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज प्रदेश पर था। इसी तरह कर्मचारियों और पैंशनर्स की 12 हजार करोड़ की देनदारियां थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की आर्थिक को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए और पहले ही वर्ष में 2200 करोड़ का राजस्व जुटाया। इसी तरह शराब के ठेकों की नीलामी से 500 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व जु

1 year ago

HRTC News : हिमाचल पथ परिवहन निगम में भरे जाएंगे 189 पद

लगेज पॉलिसी में रियायत, एचआरटीसी की बसों में दूध और सब्जियों का किराया माफउप-मुख्यमंत्री ने निदेशक मंडल बैठक की अध्यक्षता…

1 year ago

Shimla News : कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री ने दी 43.37 करोड़ की सौगात

सरकार के कड़े फैसलों का 70 प्रतिशत आबादी पर प्रभाव नहींः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला…

1 year ago

Mandi News: नेर चौक अस्पताल में जल्द स्थापित होगी एमआरआई मशीनः मुख्यमंत्री

सीएम ने मंडी जिला के वरिष्ठ नेताओं के साथ विकासात्मक मुद्दों पर की चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने…

1 year ago

Himachal News: कॉलेजों की रैंकिंग करने पर विचार कर रही राज्य सरकारः मुख्यमंत्री

राज्य सरकार का गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने पर विशेष जोरः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सेंटर ऑफ…

2 years ago

Shimla News : मुख्य संसदीय सचिव के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में मुख्य संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त विधायकों के विरूद्ध अयोग्यता…

2 years ago

Sirmour News : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई में सुनी जनसमस्याएं

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज अपने तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान शिलाई…

2 years ago

Bada Bhangal: दो वर्ष के भीतर सड़क सुविधा से जुडे़गा बड़ा भंगालः ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां लोक निर्माण…

2 years ago

Chamba News : खेतों में खाद व रसायन स्प्रे करने के लिए 80% अनुदान पर उपलव्ध होंगे “ड्रोन” – उप कृषि निदेशक, जिला चंबा

खेती के कार्यों को आसान बनाने और मजदूरों पर निर्भरता कम करने के लिए इन कार्यों का मशीनीकरण करना बहुत…

2 years ago

Shimla News : पूरे देश में कांग्रेस की झूठी गारंटियों की पैंतरे को बेनकाब करेंगे: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में घूम-घूम कर कांग्रेस की झूठी गारंटियों की पैंतरेबाजी को बेनकाब…

2 years ago