उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वारघाट तथा झंडूता नगर पालिका को विभिन्न वार्डों में विभाजित करने तथा प्रत्येक वार्ड की सीमाएं निर्धारित करने के संबंध में तैयार किए गए प्रस्तावों के प्रकाशन का नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रस्तावों का अवलोकन आगामी सात दिनों तक कार्यालय समय के दौरान उपायुक्त कार्यालय तथा नगर पालिका स्वारघाट और झंडूता के कार्यालयों में किया जा सकता है।


उन्होंने बताया कि यदि किसी निवासी को इन प्रस्तावों के संबंध में कोई आपत्ति अथवा सुझाव प्रस्तुत करना हो तो वह नोटिस के प्रकाशन की तिथि से सात दिनों के भीतर निर्धारित प्रपत्र में लिखित रूप से उपायुक्त कार्यालय को भेज सकतें है। निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों पर अंतिम निर्णय से पूर्व विचार किया जाएगा।


उपायुक्त ने स्वारघाट और झंडूता नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों से आग्रह किया है कि वह प्रस्तावों का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार अपने सुझाव अथवा आपत्तियां समय रहते प्रस्तुत करें, ताकि वार्डों के निर्धारण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं सहभागिता पूर्ण ढंग से पूर्ण की जा सके।

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *