The Education Minister inquired about the well-being of the teachers injured in the road accident
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शनिवार शाम आनी में हुई दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हुए शिक्षकों का कुशल-क्षेम जाना।
शिक्षा मंत्री ने अस्पताल में घायल शिक्षक रीना कुमारी और तारा देवी से बातचीत की और चिकित्सकों से उनके उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को सर्वाेत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने इस दुर्घटना में चार शिक्षकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और शिक्षा विभाग इस कठिन समय में मृतकों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
रोहित ठाकुर ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने घायल शिक्षकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस दौरान शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक बी.आर. शर्मा और चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कंवर भी शिक्षा मंत्री के साथ उपस्थित थे।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को यहां शहर के साथ लगते दोसड़का क्षेत्र के एक…
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में…
उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज उपायुक्त कार्यालय स्थित एनआईसी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग हाॅल में हीटवेव,…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा…
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज यहां पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए…
निदेशक जनगणना निदेशालय, हिमाचल प्रदेश दीप शिखा शर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…