हिमाचल प्रदेश कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें प्रदेश कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान से जुड़े   100 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्रदेश सदस्यता अभियान की पीआरओ दीपा दासमुंशी,एपीआर ओ शमीमा रैना,अखिल भारतीय कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक डाटा एनेलिस्ट मयूर शेखर झा के अतिरिक्त  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल व कांग्रेस सचिव,हरिकृष्ण हिमराल विशेष तौर पर मौजूद रहे।

दीपा दासमुंशी ने बैठक  को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रख कर बनाया गया है।उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी के सदस्यों को लेकर पूरी पारदर्शिता के साथ साथ प्रत्येक पार्टी सदस्य का पूरा विवरण भी होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सगंठन बहुत ही मजबूत है इसलिए अधिक से अधिक लोग डिजिटल सदस्य बनाये जाने चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि डिजिटल इंडिया को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस का यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।उन्होंने कहा कि आज की बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को कांग्रेस की ओर से एक बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है, जिसे उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करना होगा।उन्होंने कहा कि उन्हें इस अभियान को सफल बनाने और पार्टी के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक डाटा एनेलिस्ट मयूर झा ने इस दौरान सभी को डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर पूरी जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के तहत जितने भी सदस्य बनेंगे उन सभी को पार्टी की ओर से आई कार्ड प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं  प्रदेश डिजिटल सदस्यता प्रभारी विक्रम शर्मा तथा शिमला संसदीय क्षेत्र के  डिजिटल सदस्यता प्रभारी  विनोद सुल्तानपुरी ,प्रदेश कांग्रेस सचिव यशपाल तनाइक, सेनराम नेगी,राजेश वर्मा भी अन्यों के अतिरिक्त, मौजूद थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरानमोबाइल ऐप से डिजिटल फॉर्म भर कर कांग्रेस पार्टी की डिजिटल सदस्यता ग्रहण की।

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *