नगर निगम शिमला में जगह-ंजगह कूड़ाकर्कट तो हर मुहल्ले में फैला दिखाई ही देता है लेकिन हद तब हो जाती है जबकि किसी की बिल्ंिडग के साथ उसके पड़ोसी के द्वारा अतिक्रमण की गई जगह पर नाजायज तौर पर बनाए गये सेप्टिक टैंक से मल और दूषित पानी लगातार कई वर्षों से रिसता हुआ बह रहा होता है। ऐसा ही वाक्या “न्यू टूटू” शिमला में देखने में आया है। पड़ोसी ने नगर निगम को अपने पत्र द्वारा आगाह किया है कि इससे कोई भी “जानलेवा बीमारी” पैदा हो सकती है और इस बारे में अतिशीघ्र उचित ठोस कार्यवाही की जानी आवश्यक है ताकि पड़ोस में रहने वालों को गन्दी बदबू और वातावरण से निजात मिल सके और बीमारी न फैल सके। शिकायतकर्ता ने “नगर निगम” को इससे होने वाली “लाईलाज बिमारियों” की फैहरिस्त भी भेजी है।
लेकिन जब “नगर निगम ने इस बारे में कोई कार्यवाही नहीं की” तो शिकायतकर्ता ने “प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड” को शिकायत पत्र के साथ उक्त स्थान की वीडियो फिल्म भी भेजी जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही कर उक्त स्थान का निरिक्षण किया और सम्बधित व्यक्ति को निर्देश दिया कि वह तत्काल अपने सेप्टिक टैंक को ठीक करवाए अन्यथा उस पर बोर्ड द्वारा कार्यवाही की जाएगी। मकान मालिक को इस बारे बोर्ड द्वारा नोटिस भी जारी कर दिया गया। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की त्वरित कार्यवाही से प्रदूषण को दूर करने में लिए जा रहे शीघ्र कदमों से समाज में दूषित वातावरण को लेकर फैल रही विकृति को कुछ हद तक तो दूर किया ही जा सकता है।
कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…
घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…
बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के…