प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  कर्मचारियों ने  कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की माता श्री मलकी देवी के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना परमेश्वर से की है।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित एक शोक सभा मे शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।शोक सभा मे गुलाब सिंह ठाकुर,परम देव शर्मा,मान सिंह ठाकुर,भगत राम बुशहरी,मनीषा मेहता,मुश्ताक मुहाम्मद,कपिल कुमार,संदीप ठाकुर,जोगिंदर सिंह,विपन कुमार,दवेंद्र कुमार रत्न व विराज शर्मा नितिन राणा राजेंदर वर्मा एव राजेश वर्मा ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रदेश काँग्रेस  मामलों के प्रभारी  राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की माता मलकी देवी के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।

प्रदेश कांग्रेस नेताओं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री,विक्रमादित्य सिंह,सहित कांग्रेस के अनेक विधायकों ने भी मलकी देवी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से अपनी संवेदना व्यक्त की है।कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, पवन चौहान, सुशांत कपरेट,वेद प्रकाश ठाकुर,यशपाल तनाईक,वेद प्रकाश शर्मा,सौरभ चौहान व पार्टी के अनेक पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस अध्यक्ष से अपनी संवेदना प्रकट की है।

सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह ने भी कांग्रेस अध्यक्ष से शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण यशवंत छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ठियोग ब्लॉक अध्यक्ष कवंर नरेंद्र सिंह ने भी कांग्रेस अध्यक्ष से अपनी संवेदना प्रकट की है।

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *