जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर ने बताया कि जिले के 23 स्पीलो मतदान केन्द्र जो वर्तमान में पंचायत भवन स्पीलो में स्थित था को भवन की जर्जर अवस्था होने के कारण राजकीय माध्यमिक पाठशाला स्पीलो के भवन में तथा 108-पूजे मतदान केन्द्र जो वर्तमान में राजकीय माध्यमिक पाठशाला पूजे में स्थित था को राजकीय माध्यमिक पाठशाला ग्रादे में स्थानान्तरित करने को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। कुछ दिन पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी की समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के दौरान इन मतदान केन्द्रों को बदलने संबधी प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा गया था।

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *