शिमला : योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिली : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया है। इस अवधि में सरकार ने अनेक नई योजनाएं आरम्भ की हैं, जिससे विकास के एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। वर्तमान राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश को हिमाचल की संस्कृति के अनुरूप आगे बढ़ाया है।


मुख्यमंत्री ने यह बात आज यहां निजी टीवी चैनल खबरें अभी तक द्वारा आयोजित साइनिंग हिमाचल काॅन्क्लेव-2021 के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के सक्रिय सहयोग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास को तीव्र गति मिली है। कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावशाली क्रियान्वयन से प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक सामाजिक-आर्थिक बदलाव देखने को मिला है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थकेयर योजना-हिमकेयर, मुख्यमंत्री सहारा योजना, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना सहित अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं आरम्भ की हैं।


उन्होंने कहा कि बहुत से क्षेत्रों मेंहिमाचल प्रदेश के सूचकांक देश के कई बड़े राज्यों से आगे हैं। हिमाचल कोविड टीकाकरण अभियान में लक्षित पात्र आबादी को पहली व दूसरी डोज लगवाने में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाला देश में पहला राज्य है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों के सूचकांक और डैशबोर्ड 2020-21 में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।


उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव के बावजूद हिमाचल प्रदेश में विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए, जिनके आशातीत परिणाम सामने आए हैं। इंडिया टुडे द्वारा वर्ष 2021 में जारी मोस्ट इम्प्रूवड बिग स्टेट इन हेल्थ सर्वे में हिमाचल प्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के विकास में माॅडल राज्य के रूप में उभरे हिमाचल प्रदेश ने अपनी अलग पहचान बनाई है।


इस अवसर पर खबरें अभी तक के संपादक नासिर कुरैशी, राज्य ब्यूरो चीफ अरूण उनियाल, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

2 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

4 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

1 week ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago