7 मार्च से 13 मार्च, 2022 तक प्रदेश में पेंशन सप्ताह/पेंशन शपथ का आयोजन

श्रम आयुक्त, हिमाचल प्रदेश ने आज यहां बताया कि केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के निर्देशानुसार 7 मार्च से 13 मार्च, 2022 तक पेंशन सप्ताह/पेंशन शपथ का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य के सभी उपायुक्तों से जिला स्तर पर गठित कार्यान्वयन समितियों की बैठकें आयोजित करने का आग्रह किया गया है। उपायुक्त इन समितियों के अध्यक्ष भी होते हैं।

इस सप्ताह के दौरान असंठित क्षेत्रों के श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना व अन्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा 20 हजार पात्र श्रमिकों के नामांकन का लक्ष्य रखा गया है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अन्तर्गत असंगठित क्षेत्र के 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे श्रमिक जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये या इससे कम है, इसके पात्र होंगे।

योजना में लाभार्थी को उनकी आयु के अनुसार 55 से 200 रुपये मासिक अंशदान देना होगा और 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरान्त उन्हें न्यूनतम तीन हजार रुपये मासिक पेंशन प्राप्त होगी। लाभार्थी की मृत्यु होने पर उसके जीवनसाथी को पेंशन राशि का 50 प्रतिशत पारिवारिक पेंशन के रूप में दिया जाएगा।

Recent Posts

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

11 minutes ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

2 hours ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

3 hours ago

Hamirpur News: विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

3 hours ago

Himachal News: मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…

4 hours ago

Bilaspur News: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने ‘बिलासपुर: परिवर्तन की कहानी’ डॉक्यूमेंट्री का किया लोकार्पण

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 hours ago