प्रदेश की 1208 ग्राम पंचायतों में आज पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न हुए। राज्य मुख्यालय में प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 80 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इस निर्वाचन में 75 कोविड-19 रोगियों व पृथकवास मतदाताओं ने मानक संचालन प्रक्रिया का अनुपालन कर मतदान किया। सर्वाधिक मतदान ग्राम पंचायत नंदपुर, विकास खण्ड नालागढ़, जिला सोलन 96 प्रतिशत रहा। प्रधान, उप-प्रधान व सदस्यों के मतों की गणना के परिणाम देर सांय तक आ जाएंगे। जिला परिषद् व पंचायत समिति के मतों की गणना 22 जनवरी, 2021 को खण्ड मुख्यालय पर की जाएगी।
इस चुनाव में आयोग द्वारा पहली बार चुनाव संबंधी सभी प्रक्रियाओं तथा परिणामों को आम जनता के लिए वैब पोर्टल पर भी अपलोड़ किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी पंचायती राज संस्थाओं के मतदाताओं तथा समस्त अधिकारियांे, कर्मचारियों, कानून व व्यवस्था से सम्बन्धित अधिकारियों व समस्त प्रत्याशियों का प्रदेश में शान्तिप्रिय व सुचारू निर्वाचन कराने के लिए आभार व्यक्त किया है।
पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के तृतीय चरण में 21 जनवरी, 2021 को 1137 पंचायतों में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा।
नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
जिला मंडी में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान 29 मार्च से प्रारंभ होगा। अभियान…
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 में ग्रामीण महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की…
शिमला | 24 फरवरी 2026ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में विद्यालय परिसर को अधिक सुरक्षित…
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) हमीरपुर ने मंगलवार को नादौन उपमंडल के गांव जसाई में…
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में…