Naresh Chauhan : बेरोजगारों के लिए डबल इंजन सरकार ने क्या किया, प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान जरूर बताए

प्रधानमंत्री हर बार की तरह न करें निराश, हिमाचल के लिए करें बड़ी आर्थिक सहायता का ऐलान
शिमला ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मंडी में युवा विजय संकल्प रैली के लिए आ रहे हैं। कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कहा है कि हिमाचल में आने पर प्रधामंत्री का स्वागत है, लेकिन साथ में वे यह भी बताएं कि युवाओं के लिए डबल इंजन सरकार ने क्या किया।
नरेश चौहान ने कहा है कि हिमाचल में बेरोजागारी का आंकड़ा करीब 14 लाख पहुंच गया है। हिमाचल की बेरोजागारी दर जयराम सरकार के कार्यकाल में बड़ी तेजी से बढ़ी है। मौजूदा समय में 15 फीसदी के आसपास हिमाचल की बेरोजगारी दर है जो कि देश में सबसे ज्यादा  है। https://www.tatkalsamachar.com/anirudh-singh-jairam-sarkar/ प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि बेरोजगारों के लिए जयराम और केंद्र में उनकी सरकार ने क्या किया है।  उन्होंने कहा कि 2014 में लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से वादा किया था कि केंद्र में उनकी सरकार बनते ही हर साल 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी। ऐसे बीते 8 सालों से देश में 16 करोड़ से ज्यादा युवाओं को नौकरी मिलनी चाहिए थी। प्रधानमंत्री को इस रैली में यह बताना चाहिए कि उन्होंने 16 करोड़ युवाओं को नौकरियां देने के लिए क्या कदम उठाए। कहां-कहां ये नौकरियां दी गईं।  नरेश चौहान ने कहा है कि बेरोजगारी के साथ-साथ मंहगाई की मार भी युवाओं पर पड़ रही है। दोहरी मार से युवा निराशा में है।  उम्मीद है कि प्रधानमंत्री देश की युवा शक्ति को यह बताने का कष्ट करेंगे कि डबल इंजन सरकार ने इन युवाओं के लिए क्या कदम उठाए।

हिमाचल से गहरा रिश्ता बताने वाले प्रधानमंत्री करे बड़े पैकेज का ऐलान
कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब भी हिमाचल का दौरा किया है, यहां के लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। कोई भी आर्थिक पैकेज हिमाचल को उन्होंने नहीं दिया। जबकि हिमाचल को इसकी बेहद जरूरत है।  हिमाचल पर कर्ज का बड़ा बोझ है। हालांकि नरेंद्र मोदी हमेशा हिमाचल से गहरा नाता होने की बात हर बार करते  हैं। हिमाचल के लोग और प्रदेश की कांग्रेस पार्टी उनसे उम्मीद कर रही है कि अबकी बार  वे हिमाचल के लिए कोई बड़ी आर्थिक सहायता जरूर देंगे और हिमाचल के लोगों को इस बार भी वे निराश नहीं करेंगे।

xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

5 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

7 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago